श्रीलंका में ‘जल प्रलय’… मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 31 की मौत, 14 लापता

87 0

श्रीलंका में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इन आपदाओं के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीलंका में पिछले 11 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने गुरुवार को बताया कि इन आपदाओं के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 4,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अकेले मध्य पर्वतीय जिलों में 18 लोगों की मौत हुई है। डेली मिरर ऑनलाइन की खबर के अनुसार एक भयावह घटना में, कुंबुक्कना में बढ़ते जलस्तर के बीच एक यात्री बस फंस गई, जिसके बाद आपात दलों ने 23 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया। अडाडेराना समाचार पोर्टल ने बताया कि करीब 10 लोग घायल हुए हैं जबकि 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बिगड़ती स्थिति की समीक्षा

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 25 में से 17 प्रशासनिक जिलों में बिगड़ती स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। मौसम ब्यूरो के अनुसार, देश के दक्षिण पूर्व में एक निम्न दाब क्षेत्र बना, जो बाद में एक अवदाब क्षेत्र में बदल गया। ब्यूरो के अनुसार, फिलहाल वह बट्टीकलोआ से 210 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है।

ब्यूरो ने कहा, “अगले 12 घंटे में इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और जोर पकड़कर गहन दबाव क्षेत्र में बदलने का प्रबल अनुमान है।” ब्यूरो ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पिछले साल भारी बारिश के कारण आई थी बाढ़

इससे पहले, अक्टूबर 2024 में भारी बारिश के कारण राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों सहित देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई थी। इससे 1 लाख 34 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। कोलंबो में स्कूलों को बंद करना पड़ा था। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया था।

Related Post

न्यूयॉर्क में 10 लाख घरों का किराया नहीं बढ़ेगा, मेयर जोहरान ममदानी ने पूरा किया बड़ा चुनावी वादा

Posted by - June 26, 2026 0
अमेरिका के सबसे महंगे शहरों में शामिल न्यूयॉर्क में किरायेदारों को बड़ी राहत मिली है। शहर के मेयर जोहरान ममदानी…

SpaceX IPO पर निवेशकों की दीवानगी! 75 अरब डॉलर जुटाने निकली कंपनी को मिले 250 अरब डॉलर के ऑर्डर

Posted by - June 10, 2026 0
दुनिया के सबसे बड़े IPO में शामिल होने जा रहे एलन मस्क की SpaceX को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला…

मिट्टी, राजनीति और गरीबी… लैटिन अमेरिका पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर कैसे बना?

Posted by - October 30, 2025 0
दुनिया में जिन अवैध ड्रग्स का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है उसमें सबसे उपर मारिजुआना (गांजा-चरस) का नाम आता…

Argentina vs Switzerland: आखिरी पलों में अर्जेंटीना ने पलटा मैच, 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री; मेसी ने रचा इतिहास

Posted by - July 12, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय (Extra Time)…

कौन हैं बड़े बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा, जिनकी उदयपुर की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे, उमड़ा सितारों का हुजूम

Posted by - November 22, 2025 0
बताया जा रहा है कि संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *