एक दशक से ज़्यादा की तपस्या… कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई

92 0

Commonwealth Games 2030: भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी भारत करने जा रहा है. प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी की जीत पर सभी नागरिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को ग्लोबल स्पोर्ट्स हॉटस्पॉट बनाने के विज़न का प्रमाण है

प्रभावी प्रशासन और सीमलैस टीमवर्क से देश की क्षमता बढ़ी

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक दशक से ज़्यादा की तपस्या के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है. प्रभावी प्रशासन और सीमलैस टीमवर्क से हमारे देश की क्षमता को बढ़ाया है.

भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “2030 के सेन्टेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार भारत को मिलने पर अत्यंत खुशी है. भारत के लोगों और हमारे खेल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को हार्दिक बधाई. यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना की शक्ति है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को अद्भुत उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं. हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.”

कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिलने पर इन नेताओं ने जताई खुशी

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “आइए जश्न मनाते हैं. भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए होस्ट शहर घोषित किया गया है.”

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा, “भारत के लिए ऐतिहासिक पल. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए चुना गया है, जिससे 20 साल बाद कॉमनवेल्थ भारत वापस आ रहा है.। हमारी खेल यात्रा के इस नए अध्याय पर गर्व है.”

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुई एक बैठक में अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को कॉमनवेल्थ गेम्स 2034 के एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला लिया.

Related Post

भविष्य का पथप्रदर्शक INS इक्षक आज भारतीय नौसेना में होगा शामिल, कोच्चि में भव्य समारोह

Posted by - November 6, 2025 0
कोच्चि/एर्नाकुलम: भारतीय नौसेना के बेड़े में आज एक और स्वदेशी शक्ति जुड़ने जा रही है। INS इक्षक (INS Ikshak) को…

दिल्ली लाल किला विस्फोट: i20 और इकोस्पोर्ट के बाद, पुलिस तीसरी कार की तलाश में

Posted by - November 13, 2025 0
दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में संदिग्धों से जुड़ी दो कारों का पता लगाने के बाद, सुरक्षा एजेंसियां ​​अब तीसरे…

‘कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस करेगी कार्रवाई’, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान

Posted by - June 6, 2026 0
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के दिल्ली प्रदर्शन से पहले…

हर 100 में 24 भारतीय कर्मचारी करते हैं 16 घंटे फ्री में काम, चीन-जापान से भी आगे भारत; ADP रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Posted by - September 5, 2026 0
भारत में काम के घंटे और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। ऑफिस का समय…

ट्रंप के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए था, भारतीयों की मौत पर बोले अरविंद केजरीवाल

Posted by - June 20, 2026 0
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *