KL राहुल ने बाएँ हाथ से उछाला सिक्का, भारत ने 20 मैच बाद जीता टॉस

89 0

तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को चांस दिया गया है। इसके अलावा टीम ने मैच में टॉस भी जीता है।

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापत्तनम खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज में टॉस जीता है और इसकी खुशी कप्तान राहुल के चेहरे देखते ही बन रही थी।

20 वनडे मैचों के बाद जीता टॉस

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच से पहले वनडे क्रिकेट में टॉस साल 2023 में जीता था। तब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर साल 2023 में जीता था। उसके बाद टीम ने फिर लगातार 20 वनडे मुकाबले में टॉस हारे। अब राहुल की कप्तानी में जाकर टीम इंडिया की किस्मत बदल पाई।

टॉस जीतकर कप्तान KL राहुल ने कही ये बड़ी बात

टॉस के समय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हमने कल रात यहां प्रैक्टिस की है। कोचों की तरफ से ओस के लिए हमें मिलाजुला रिएक्शन मिला है। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए हम पहले बॉलिंग करने के बारे में सोच रहे थे। पिछले मैचों में परिस्थितियों और हमारी टीम की लाइन-अप को देखते हुए मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं और जिस तरह से हमने गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। उससे मैं बहुत ही खुश हूं। हम जानते हैं कि रिजल्ट आएंगे और ऐसी बहुत सी चीजें नहीं हैं जिन्हें हम बदलना चाहते हैं। बस बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं।

लंबे इंतजार के बाद तिलक वर्मा को मिला मौका

तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अभी तीन वनडे मैचों की सीरीज एक-एक से बराबरी पर है। भारतीय टीम ने 17 रनों से अपने नाम किया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे वनडे मैच में शानदार वापसी करने के साथ उसे 4 विकेट से जीता था। अब तीसरे वनडे में जो भी टीम जीतेगी। वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन माक्ररम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

Related Post

WC विजेता स्टार स्मृति, जेमिमा और राधा हुई पैसों की बारिश, महाराष्ट्र सरकार ने दिए इतने करोड़ रुपये

Posted by - November 7, 2025 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 7 नवंबर को मुंबई में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना,…

वोजिन्हा की मां को अमेरिका लाने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Posted by - June 17, 2026 0
काबो वेर्दे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में…

अभिषेक शर्मा के 5 अनोखे रिकॉर्ड, 1 साल पहले बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; 100 छक्कों का भी कारनामा

Posted by - September 4, 2026 0
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज 4 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमृतसर में…

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

कौन हैं मिकेल मेरिनो? पहले रोनाल्डो और अब डी ब्रुइन का सपना तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - July 11, 2026 0
स्पेन के स्टार मिडफील्डर मिकेल मेरिनो ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *