विश्व कप जीत के बाद बेटियों पर इनामों की बरसात… जानिए किस-किसने खोला खजाना

87 0

आईसीसी महिला विश्‍व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद से ही देश में जश्‍न है और लोग बेटियों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पर लगातार इनामों की बरसात हो रही है. बीसीसीआई के अलावा विभिन्‍न सरकारों ने भी इनामों की घोषणा की है.

आईसीसी महिला विश्‍व कप में भारतीय टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्‍व कप की ट्रॉफी जीती. इस जीत के बाद से ही देश में जश्‍न है और लोग बेटियों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पर लगातार इनामों की भी बरसात हो रही है. बीसीसीआई के अलावा विभिन्‍न सरकारों ने भी इनामों की घोषणा की है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीतने के लिए सोमवार को पुरस्कार देने की घोषणा की है.

51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया, ‘‘ बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं.”

बोर्ड ने बाद में बयान में कहा कि इस शानदार सफलता का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सहायक स्टाफ और चयन समिति के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है जो देश की खेल की शान में उनके बेहतरीन प्रदर्शन, लगन और योगदान को देखते हुए दिया गया है.

Related Post

कौन हैं तेजस्विन शंकर? क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ CWG 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Posted by - August 1, 2026 0
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने डेकाथलन में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर देश का…

चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम आज लौटेगी बेंगलुरु, हॉकी इंडिया ने जताया पीएम मोदी का आभार

Posted by - June 22, 2026 0
एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार रात बेंगलुरु लौट…

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हुए अस्पताल में भर्ती, आया हार्ट अटैक, देश के लिए खेल पाए थे सिर्फ 7 मैच

Posted by - November 10, 2025 0
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

यश ठाकुर का टीम इंडिया डेब्यू: विदर्भ के तेज गेंदबाज ने पहनी भारत की कैप, संघर्ष से सपने तक का सफर

Posted by - July 25, 2026 0
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जीत की मंशा के साथ मैदान पर…

PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *