पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमले फिर शुरू किए, काबुल की तरफ से जोरदार पलटवार

88 0
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर भारी गोलीबारी हुई है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अफगानिस्तान की ओर पाक के हमले शुक्रवार को एक बार फिर शुरू हो गए. सोमवार को भी पाक ने आधी रात हमला किया था. एक बार फिर से पाकिस्तान ने कंधार के स्पिन बोल्डक ज़िले में अफगानिस्तान की तरफ हमले करना शुरू किया. अफगानिस्तान भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.

पाकिस्तान की फिर गोलीबारी

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकस्तान के हमलों के बाद इस्लामिक अमीरात बलों ने जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर भारी गोलीबारी हुई है. पाकिस्तानी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में गोलीबारी की.

अफगान सैनिकों ने सीमा पर की फायरिंग

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने अफगान सेना पर चमन बॉर्डर पर बिना उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाया.उन्होंने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह सतर्क है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि फायरिंग की ये घटनाएं दोनों देशों के बीच शांति वार्ता बिना किसी सफलता के खत्म होने के दो दिन बाद हुई, हालांकि दोनों पक्ष सीजफायर जारी रखने पर सहमत हुए थे.

बेनतीजा रही बैठक तो फिर बढ़ा तनाव

पिछले हफ्ते नए सिरे से सऊदी अरब में वार्ता हुई थी. कतर, तुर्की और सऊदी अरब की तरफ से आयोजित बैठकों का मकसद अक्टूबर में बॉर्डर पर हुई घातक झड़पों के बाद तनाव कम करना था. लेकिन इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान पर पाक पर हमले करने का आरोप लगाया.

Related Post

वेनेजुएला पर मंडराते खतरे के बादल: अमेरिकी सैन्य तैनाती से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Posted by - October 31, 2025 0
कैरेबियन सागर में हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राज्य…

पाक सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 26 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़

Posted by - November 15, 2025 0
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। हथियार, गोला-बारूद…

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और अमेरिका की हार से बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने रचा इतिहास, तुर्किये की जीत भी नहीं बचा सकी उम्मीदें

Posted by - June 26, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेरों के नाम रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को…

दक्षिणी पेरू में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 37 लोगों की मौत

Posted by - November 13, 2025 0
लामोसास कंपनी द्वारा संचालित यह डबल-डेकर बस मंगलवार रात कारावेली प्रांत के चाला कस्बे से रवाना हुई थी और पेरू…

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

Posted by - November 13, 2025 0
बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष और अचानक भड़की आग पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधनों से भरपूर प्रांत—बलूचिस्तान—एक बार फिर उथल-पुथल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *