डोनाल्ड ट्रंप का एक और चौंकाने वाला फैसला, कहा- ‘जी-20 समिट के लिए नहीं जाऊंगा साउथ अफ्रीका’

87 0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ अफ्रीका में होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका की आलोचना करते हुए कहा कि उसे जी-20 में नहीं होना चाहिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए साउथ अफ्रीका में होने जा रहे G-20 समिट में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि वे इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में होने वाले जी-20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं नहीं जा रहा हूं। साउथ अफ्रीका में जी-20 की मीटिंग है। साउथ अफ्रीका को अब जी ग्रुप में रहना ही नहीं चाहिए क्योंकि वहां जो कुछ हो रहा है, वह बहुत बुरा है। मैंने उनसे कह दिया कि मैं नहीं जा रहा। मैं वहां हमारे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करूंगा। वह वहां होना ही नहीं चाहिए।’

भारत ने 2023 में की थी मेजबानी

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने 1 दिसंबर 2024 को G-20 की साल भर की अध्यक्षता संभाली है। वह जोहान्सबर्ग में 22 से 23 नवंबर तक जी-20 के नेताओं की मीटिंग की मेजबानी करेगा। ये पहली बार है जब G-20 समिट अफ्रीकी जमीन पर हो रहा है। भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की थी और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 समिट की मेजबानी की। उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आए थे। जी-20 में 19 देश हैं, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका।

ममदानी को ट्रंप ने कहा ‘कम्युनिस्ट’

बता दें कि इस देशों के अलावा यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ भी इसमें हैं। भारत की अध्यक्षता में ही अफ्रीकी संघ को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के इस ग्रुप में स्थायी सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ कहकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मियामी पीढ़ियों से उन लोगों का ठिकाना रहा है जो साउथ अफ्रीका में कम्युनिस्ट जुल्म से भागकर आए हैं। ट्रंप ने आगे कहा, ‘देखिए साउथ अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में क्या हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्या हो रहा है, वो देखिए।’

 

Related Post

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 दिन दूर PM मोदी, 9 जून को बन सकता है नया इतिहास

Posted by - May 15, 2026 0
नई दिल्ली: भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में जल्द एक नया इतिहास बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले…

2025-26 में दुनिया के टॉप-10 शहरों की जारी हुई लिस्ट, लंदन फिर नंबर-1; जानें भारत की City किस स्थान पर

Posted by - November 22, 2025 0
दुनिया के टॉप-10 शहरों में फिर एक बार लंदन ने बाजी मारी है। भारत का बेंगलुरु दुनिया के टॉप-100 शहरों…

पाकिस्तान में नया ताकतवर सैन्य पद! जनरल आमेर रजा बने पहले नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांडर

Posted by - July 25, 2026 0
पाकिस्तान की सेना में बड़ा बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को फोर-स्टार जनरल के…

ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब मलेशिया…. अगले साल से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!

Posted by - November 25, 2025 0
इस साल अक्टूबर में ही कई सांसदों ने 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों पर बैन लगाने के सरकार…

सऊदी को सबसे घातक फाइटर जेट देगा अमेरिका, एक साथ ईरान और इजरायल को वॉर्निंग मैसेज दे रहे ट्रंप?

Posted by - November 19, 2025 0
US-Saudi Arabia Defense Deals: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार, 18 नवंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *