EU ने ट्रंप के करीबी दोस्त पर 1260 करोड़ का जुर्माना ठोका, भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब

118 0
एलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स पर जुर्माने की घोषणा होने से पहले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने “सेंसरशिप” के जरिए अमेरिकी कंपनियों पर ‘हमला’ करने के खिलाफ चेतावनी दी तो घोषणा के कुछ घंटों बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस हमले में शामिल हो गए.

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बेहद खास दोस्‍त एलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स पर यूरोपीय यूनियन की ओर से भारी जुर्माना लगाया गया है. यूरोपीय यूनियन ने शुक्रवार को एलन मस्क की कंपनी एक्स पर डिजिटल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 12 करोड़ यूरो (1260 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया गया है. हालांकि इसे लेकर अमेरिका की बेहद तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. इस जुर्माने की घोषणा सार्वजनिक होने से पहले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने “सेंसरशिप” के जरिए अमेरिकी कंपनियों पर ‘हमला’ करने के खिलाफ चेतावनी दी थी तो जुर्माने की घोषणा के कुछ घंटों बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस हमले में शामिल हो गए.

रुबियो ने एक्स पर पोस्ट किया, “यूरोपीय कमीशन का 14 करोड़ डॉलर का जुर्माना सिर्फ एक्स पर हमला नहीं है, बल्कि यह विदेशी सरकारों द्वारा सभी अमेरिकी तकनीकी प्लेटफॉर्म और अमेरिकी लोगों पर हमला है.” साथ ही रुबियो ने लिखा, “अमेरिकियों को ऑनलाइन सेंसर करने के दिन अब खत्म हो गए हैं.”

जुर्माने पर मस्क का गुस्सा फूटा!

एलन मस्‍क ने इसे लेकर एक्‍स पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. उन्‍होंने कहा, “ईयू ने यह पागलपन भरा जुर्माना सिर्फ एक्‍स पर ही नहीं, बल्कि व्‍यक्तिगत तौर पर मुझ पर भी लगाया है, जो और भी ज्‍यादा बेतुका है. इसलिए, यह उचित होगा कि हम अपनी प्रतिक्रिया न केवल यूरोपीय यूनियन पर लागू करें, बल्कि उन व्यक्तियों पर भी लागू करें जिन्होंने मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की है.”

Related Post

3I/ATLAS: अंतरतारकीय धूमकेतु की रहस्यमयी हरकतें, बढ़ी रफ्तार, नीला हुआ रंग, पूंछ भी गायब, जानिए क्या बोले वैज्ञानिक

Posted by - November 11, 2025 0
खगोलशास्त्री उस समय हैरान रह गए जब 3I/ATLAS की नई तस्वीरों में अंतरतारकीय धूमकेतु को सूर्य के पास से गुजरने…

राष्ट्रपति भवन में हुआ पुतिन का औपचारिक स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Posted by - December 5, 2025 0
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत…

ट्रम्प बोले — शटडाउन के बावजूद खाद्य सहायता निधि जारी रखने को तैयार, नहीं चाहता कोई अमेरिकी भूखा रहे

Posted by - November 1, 2025 0
1 अक्टूबर से जारी अमेरिकी सरकारी शटडाउन ने लाखों लोगों को प्रभावित किया; संघीय सेवाओं की ठप व्यवस्था के बीच…

कौन है प्रवीण कपूर, जिसकी थी इंटरपोल को तलाश; ED के अनुरोध पर अमेरिका ने भारत में किया डिपोर्ट

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिकी अधिकारियों ने ईडी के अनुरोध और इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद प्रवीण कुमार कपूर को भारत…

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, इस खास देश को किया G-20 2026 सम्मेलन से बाहर, नहीं भेजेंगे निमंत्रण

Posted by - November 27, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसला किया है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले साल अमेरिका में होने वाले G-20 2026…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *