तुम्‍हारी कितनी बीवियां हैं…जब ट्रंप ने सीरिया के राष्‍ट्रपति शरा से किया अजीबो-गरीब सवाल

86 0

शरा, अल-कायदा का पूर्व कमांडर रहा है और उसे कभी व्‍हाइट हाउस ने आतंकी घोषित किया है. उस पर 10 मिलियन डॉलर का अमेरिकी इनाम भी घोषित किया गया था. लेकिन अब वह ट्रंप के साथ नजर आ रहा है.

वॉशिंगटन:

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक असाधारण घटनाक्रम में अपने सीरियाई समकक्ष अहमद अल-शरा का स्‍वागत किया. व्‍हाइट में जिस सीरियन राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया गया है, उसे कभी अमेरिका ने आतंकी घोषित किया था. लेकिन ट्रंप और शरा की इस मुलाकात को कूटनीति का एक बड़ा कदम माना जा रहा है और एक अकल्‍पनीय स्थिति करार दिया जा रहा है. वहीं इन दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रंप, शरा से उनकी पत्नी के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं.

शरा ने दिया जवाब 

शरा और ट्रंप की मुलाकात का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हो रही है. बातचीत के दौरान ट्रंप अल-शरा को परफ्यूम की एक बॉटल देते हैं और उन पर स्‍प्रे करते हैं. इसके साथ ही वह कहते हैं, ‘ इसकी खूशबू सबसे अच्‍छी है और दूसरी बॉटल आपकी पत्नी के लिए है.’ इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, ‘कितनी पत्नियां हैं?’ इसके जवाब में शरा ने कहा, ‘एक’ और इस पर एक बार फिर दोनों जोर से हंसते हैं. इसके बाद ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘तुम्हें कभी पता नहीं रहता!

इस यात्रा के दौरान, अल-शरा ने ट्रंप को प्रतीकात्मक उपहार, प्राचीन सीरियाई कलाकृतियों की प्रतिकृतियां तोहफे के तौर पर दी.  अल-शरा के अशांत इतिहास को स्वीकार करते हुए, ट्रंप ने कहा, ‘हम सभी का अतीत कष्टदायक रहा है लेकिन उनका अतीत भी कष्टदायक रहा है. और मुझे लगता है, सच कहूं तो अगर आपका अतीत कष्टदायक नहीं होता तो आपके पास कोई मौका नहीं होता.’

कभी शरा पर लगा था बैन 

शरा, अल-कायदा का पूर्व कमांडर रहा है और उसे कभी व्‍हाइट हाउस ने आतंकी घोषित किया है. उस पर 10 मिलियन डॉलर का अमेरिकी इनाम भी घोषित किया गया था. लेकिन अब वह ट्रंप के साथ नजर आ रहा है. यह साल 1946 में फ्रांस से सीरिया की आजादी के बाद से किसी सीरियाई नेता की व्हाइट हाउस की पहली आधिकारिक यात्रा थी. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने सीरिया पर प्रतिबंधों पर अपनी रोक को 180 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है.

Related Post

107 दिन बाद खत्म हुई अमेरिका-ईरान जंग! ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान, 19 जून को लगेगी अंतिम मुहर

Posted by - June 15, 2026 0
107 दिनों तक चले तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का ऐलान कर दिया…

कौन है प्रवीण कपूर, जिसकी थी इंटरपोल को तलाश; ED के अनुरोध पर अमेरिका ने भारत में किया डिपोर्ट

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिकी अधिकारियों ने ईडी के अनुरोध और इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद प्रवीण कुमार कपूर को भारत…

नीदरलैंड्स में दक्षिणपंथी झटके के बाद राजनीतिक केंद्र की वापसी — D66 और फ्रीडम पार्टी में कांटे की टक्कर

Posted by - October 30, 2025 0
नीदरलैंड्स के संसदीय चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां दक्षिणपंथी उभार के बाद देश अब…

अय्यूब खान हाय-हाय… आज ही के दिन 58 साल पहले की वो सुबह, जब रावलपिंडी जागा और पाकिस्तान का इतिहास बदल गया

Posted by - November 7, 2025 0
यह 7 नवंबर 1968 की सुबह थी, जब पाकिस्तान की गलियों में पहली बार सत्ता के खिलाफ एक जनसैलाब उमड़ा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *