बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कोलकाता बाबरी मस्जिद मुद्दे पर दी तीखी प्रतिक्रिया

87 0

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर किसी की ऐसी आस्था है, तो वह अपनी आस्था के अनुसार इसे स्वीकार कर सकता है. इसमें कोई दोष या अपराध नहीं है, लेकिन हमारे भगवान राम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

कोलकाता:

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishana Shastri) का कहना है कि हमारे राम पर अगर कोई टिप्‍पणी करेगा, तो उसकी ठठरी बांध देंगे. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया. इस गीता पाठी में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई साधु-संत शामिल हुए. धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने इस अवसर पर कहा कि सनातन एकता ही इस देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा ज़रिया है. भारत में हमें ‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं.

कोलकाता में उमड़ा आस्था और उत्साह का सागर

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन संस्कृति संसद द्वारा ‘लोक्खो कंठे गीता पाठ’ का आयोजन किए जाने पर कहा, ‘पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती कोलकाता में 5 लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया. जोश और आस्था का सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो. हम पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों, भारत के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. सनातन एकता ही इस देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा ज़रिया है. भारत में हमें ‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं. भारत में हमें ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहिए, ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ नहीं.’

भगवान राम पर बोलने से पहले सौ बार सोचें

बेलडांगा में निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई बाबरी मस्जिद की नींव पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘अगर किसी की ऐसी आस्था है, तो वह अपनी आस्था के अनुसार इसे स्वीकार कर सकता है. इसमें कोई दोष या अपराध नहीं है, लेकिन हमारे भगवान राम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. अगर हमारे मंदिर बनने पर कोई टिप्पणी करेगा, तो अहंकार उजागर हो जाएगा. हमारे राम पर कोई टिप्‍पणी करेगा, तो उसकी ठठरी बांध देंगे.’

पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों के साधुओं और साध्वियों सहित लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भगवद गीता पाठ में हिस्सा लिया. भगवा वस्त्र पहने साधुओं ने आयोजन स्थल पर गीता की प्रतियों से एक स्वर में श्लोक पढ़े, जबकि बजरंगबली और भगवान राम की तस्वीरों वाले भगवा झंडे आयोजन स्थल पर पहुंचे. आध्यात्मिक नेतृत्व गीता मनीषी महामंडल के स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज ने किया. यह आयोजन तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ के जैसी मस्जिद की नींव रखने के एक दिन बाद हुआ.

Related Post

Amrit Udyan Opening 2026: 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, बारिश में फूलों के बीच घूमने का मिलेगा शानदार मौका

Posted by - August 7, 2026 0
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मानसून के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह पर…

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | अमित शाह ने किया सम्मानित

Posted by - August 1, 2026 0
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय…

दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट: दमघोंटू हवा का कहर, बवाना और दरियागंज में AQI 450 के पार

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पार कर लिया है। लगातार तीसरे दिन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *