Ghaziabad Pacific Mall Fire: सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

24 0

Pacific Mall में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल के अंदर स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते धुआं पूरे मॉल और ऑडी रूम तक पहुंच गया। घटना के बाद मॉल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि आग सुबह के समय लगी, जब मॉल में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे मॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद मॉल स्टाफ ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव किया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम को माना जा रहा है, हालांकि आग कैसे लगी इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

यह घटना Kaushambi स्थित आनंद विहार बॉर्डर के पास बने पैसिफिक मॉल की है। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने मॉल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

सोनम वांगचुक केस: SC ने केंद्र, लद्दाख यूटी और जोधपुर जेल प्रशासन से मांगा जवाब, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Posted by - October 29, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी की संशोधित याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से दो हफ्ते में जवाब…

राहुल गांधी के खिलाफ बिहार BJP ने दर्ज कराई शिकायत, पीएम मोदी को लेकर डांस वाले बयान को अभद्र कहा

Posted by - October 31, 2025 0
राहुल गांधी ने कहा था कि वोट के लिए पीएम मोदी डांस भी कर सकते हैं। बीजेपी ने उनके इस…

PM किसान की 21वीं किस्त के बाद किसानों को नया तोहफा! कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, जानिए कब और क्या मिलेगा फायदा?

Posted by - November 21, 2025 0
PM Fasal Bima Yojana: एक तरफ किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का पैसा मिल चुका है, दूसरी तरफ फसल…

संविधान दिवस पर संसद में विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल

Posted by - November 26, 2025 0
आज ही के दिन 1949 में भारत ने अपने संविधान को अंगीकार किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *