अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- कोई नाराजगी नहीं, हम एकजुट हैं

8 0

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाओं ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। हालांकि इस बार चर्चा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच नहीं, बल्कि अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच कथित मतभेदों को लेकर हो रही है।

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और वागड़ के वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत मालवीया अपने समर्थकों के साथ अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अशोक गहलोत चौथी बार” के नारे लगाए। बाद में जब यही कार्यकर्ता डोटासरा से मिले तो उन्होंने कथित तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी से ऊपर किसी व्यक्ति की ब्रांडिंग नहीं होनी चाहिए और व्यक्तिवाद ने पहले भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है।

अब इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही इन कार्यकर्ताओं को जयपुर आने से मना कर रहे थे और खुद बांसवाड़ा जाकर मिलने की बात कह रहे थे।

गहलोत ने कहा कि, “करीब 20-25 दिन से बात चल रही थी। मैं लगातार कह रहा था कि यहां आने की जरूरत नहीं है। मैं खुद बांसवाड़ा आऊंगा। लेकिन जब उन्होंने बार-बार आग्रह किया, तब मैंने मिलने के लिए हामी भरी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी तरह का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम नहीं था। उनके मुताबिक, “वे सिर्फ कार्यकर्ता थे। जॉइनिंग नेताओं की होती है। न तो कोई औपचारिक जॉइनिंग हुई और न ही ऐसी कोई चर्चा हुई।”

कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के सवाल पर गहलोत ने कहा कि मीडिया इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल दे रहा है। उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। न प्रदेश अध्यक्ष को कोई नाराजगी है और न मुझे।”

गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह की अंदरूनी कलह नहीं है।

Related Post

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर! अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, हाईवे बंद, भूस्खलन का खतरा बढ़ा

Posted by - July 20, 2026 0
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार रात…

कौन हैं नवाब सिंह नागर? जिन्हें 2027 चुनाव से पहले BJP ने सौंपी पश्चिमी यूपी की बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - June 26, 2026 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए…

दिल्ली से पहले थमा मानसून, कम बारिश से बढ़ी चिंता! किसानों को बचाने के लिए सरकार ने तैयार किया ‘प्लान B’

Posted by - June 23, 2026 0
देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाने के कारण खेती-किसानी को लेकर…

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Posted by - June 11, 2026 0
कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तीनों सीटें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *