आंवला मुरब्बा बनाने की आसान रेसिपी, इस तरीके से घर पर बनाएं स्वादिष्ट मुरब्बा

9 0

Amla Murabba Recipe: आंवला कई लोगों की पसंदीदा चीजों में शामिल है और इसे जूस, कैंडी और मुरब्बे के रूप में खाया जाता है। अगर आप घर पर स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है। इसमें आंवलों को हल्का उबालकर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है।

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री

  • बड़े और हल्के पके हुए आंवले
  • चीनी – 1.5 किलो
  • इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक – 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • पानी – लगभग आधा कप

कैसे बनाएं आंवला मुरब्बा?

सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धोकर एक दिन के लिए पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन पानी निकालकर उन्हें सूती कपड़े से सुखा लें। इसके बाद कांटे की मदद से आंवलों में चारों तरफ छोटे-छोटे छेद कर दें।

अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें आंवले डाल दें। दोबारा उबाल आने के बाद करीब 2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। बर्तन को ढककर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आंवलों को निकालकर सुखा लें।

एक पैन में आंवले, 1.5 किलो चीनी और आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। ज्यादा पानी डालने से चाशनी को गाढ़ा होने में अधिक समय लग सकता है।

चाशनी की सही पहचान

थोड़ी चाशनी एक कटोरी में निकालकर ठंडी करें और उंगली से चेक करें। अगर चाशनी एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें।

गर्म चाशनी को तुरंत कांच के बर्तन में न डालें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर कांच के जार में ट्रांसफर करें। इसके बाद इलायची पाउडर, काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।

मुरब्बे को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कांच या फूड-ग्रेड कंटेनर में रखें। करीब 2 से 3 दिन बाद आंवले चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और स्वादिष्ट मुरब्बा तैयार हो जाएगा।

Related Post

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर उबले हुए चने और मूंग की चटपटी चाट, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट कर लें रेसिपी

Posted by - October 27, 2025 0
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो झटपट उबले हुए चने और मूंग…

दिल्ली की डायटीशियन ने बताया कि प्रदूषण के मौसम में हर्बल चाय चाय से बेहतर क्यों है, और बताया कि कौन सी चाय सबसे बेहतर है

Posted by - November 13, 2025 0
ऊर्जा की कमी और चाय अक्सर एक-दूसरे के पर्यायवाची होते हैं। सुबह-सुबह सुस्ती महसूस हो रही है? चाय के लिए चूल्हा…

High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाएं ये 3 चीजें, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए दिल को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

Posted by - July 27, 2026 0
आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और तनाव भरी जीवनशैली…

वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी ढोकला रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और कैलोरी भी रहेगी कंट्रोल

Posted by - July 25, 2026 0
अगर आपको लगता है कि वजन कम करने के लिए स्वादिष्ट खाना छोड़ना पड़ता है, तो अब अपनी सोच बदलने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *