रूस और उत्तर कोरिया के बीच पक रही खिचड़ी! पहले हुई सैन्य अधिकारियों की बैठक फिर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल

81 0

रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की मदद कर रहा है। इस बीच उत्तर कोरिया और रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच अहम वार्ता हुई है।

सियोल: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच उत्तर कोरिया और रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह प्योंगयांग में अहम वार्ता की है। वार्ता में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को इस बारे में  जानकारी दी है। यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अपने संबंधों को और अधिक सुदृढ़ कर रहे हैं।

किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरिया की ओर से कोरियन पीपुल्स आर्मी के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के उपनिदेशक पाक योंग इल के नेतृत्व में अधिकारियों ने रूस के उप रक्षा मंत्री विक्टर गोरेम्यकिन के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की है। केसीएनए ने अपनी एक खबर में कहा कि दोनों पक्षों ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में विकसित द्विपक्षीय संबंधों के अनुरूप सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है।

दक्षिण कोरिया ने क्या कहा?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने संसदों को बंद कमरे में एक ब्रीफिंग में बताया था कि उसने उत्तर कोरिया में भर्ती और प्रशिक्षण गतिविधियों के संकेत देखे हैं। माना जा रहा है कि ये तैयारी रूस में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को ध्यान में रखकर की जा रही है।

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

गौर करने वाली बात यह है कि रूसी सैन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के पास पूर्वी जलक्षेत्र की ओर  बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने शुक्रवार को तुरंत कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल थी या इसने कितनी दूर तक उड़ान भरी।

Related Post

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Posted by - October 30, 2025 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में…

ओ-1 वीज़ा वाले अमेरिकी कंपनी के भारतीय-मलेशियाई सीईओ को मियामी हवाई अड्डे पर एफबीआई ने रोका

Posted by - November 15, 2025 0
भारतीय मूल के एक मलेशियाई सीईओ ने दावा किया है कि ओ-1 वीज़ा होने के बावजूद उन्हें मियामी हवाई अड्डे…

ट्रंप से दो-दो हाथ को तैयार पुतिन! तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद बड़ा फैसला- टॉमहॉक मिसाइल पर भी चेतावनी

Posted by - October 24, 2025 0
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बुडापेस्ट शिखर वार्ता की योजना रद्द होने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप और…

कौन हैं अनुरा टेनेकून? जिनके पैर छूकर वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, श्रीलंका क्रिकेट के पहले ODI कप्तान

Posted by - June 16, 2026 0
कोलंबो: भारतीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ‘ए’ टीमों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *