अदाणी पोर्ट्स के तिमाही नतीजे शानदार, 29% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 30% की उछाल

74 0

Adani Ports Q2 Results: अदाणी पोर्ट्स को S&P Global की रिपोर्ट में दुनिया की टॉप 5% ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों में जगह मिली है, जो इसकी सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल एक्सीलेंस का बड़ा संकेत है.

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के लिए शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29% बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू में 30% की उछाल के साथ यह 9,167 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी की यह मजबूत ग्रोथ उसके इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट बिजनेस मॉडल की सफलता को दिखाती है.

पहली छमाही में भी शानदार परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1 FY26) में अदाणी पोर्ट्स का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 17% बढ़कर 6,431 करोड़ रुपये हो गया. वहीं EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट Q2 में 5,550 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 27% ज्यादा है.कंपनी का H1 FY26 EBITDA 11,046 करोड़ रुपये रहा, जो 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्शाता है.

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पोर्ट्स का रिकॉर्ड प्रदर्शन

कंपनी ने बताया कि उसके घरेलू पोर्ट्स ने H1 FY26 में अब तक का सबसे ज्यादा EBITDA मार्जिन 74.2% हासिल किया है. वहीं इंटरनेशनल पोर्ट्स के रेवेन्यू और EBITDA भी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे .रेवेन्यू 2,050 करोड़ रुपये और EBITDA 466 करोड़ रुपये रहा.

उन्होंने बताया कि कंपनी ने ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कैपिटल के बेहतर इस्तेमाल से बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं.

लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस में रिकॉर्ड ग्रोथ

लॉजिस्टिक्स सेगमेंट ने H1 FY26 में 2,224 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 92% ज्यादा है. वहीं मरीन ऑपरेशन में 213% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ रेवेन्यू 1,182 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

Related Post

कंप्यूटर बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी से निकाले जाएंगे 6000 कर्मचारी, AI अपग्रेड के नाम पर उठाया बड़ा कदम!

Posted by - November 26, 2025 0
निया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ रही है और अब इस बदलाव का सीधा असर कर्मचारियों की…

ज़ोमैटो हाइपरप्योर ने भिवंडी में 5.5 लाख वर्ग फुट वेयरहाउसिंग स्पेस लीज पर लिया

Posted by - November 6, 2025 0
यह खबर ज़ोमैटो के बी2बी प्लेटफ़ॉर्म हाइपरप्योर के विस्तार और भारत में तेजी से बढ़ते वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सेक्टर की…

भारत में अब नहीं बिकेगी Hyundai की ये मशहूर कार, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन; क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?

Posted by - November 13, 2025 0
भारत की ऑटो इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी…

नई Tata Sierra एसयूवी हो गई लॉन्च, शुरुआती कीमत इतने लाख, सेफ्टी-टेक्नोलॉजी और लुक में धांसू

Posted by - November 26, 2025 0
नई Tata Sierra एसयूवी में ज्यादा स्पेस, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, फुल एंटरटेन्मेंट और सेफ्टी के जबरदस्त फीचर्स मौजूद…

Stock Market: बाजार ने अचानक पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान में की शानदार एंट्री

Posted by - December 4, 2025 0
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह एक ओर ग्लोबल संकेतों की मिलीजुली तस्वीर थी। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *