दिल्ली में मेट्रो, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, कितने मिनट पहले पहुंचे, यहां जानें

77 0

राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बम ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचे। वहीं, मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो मेट्रो के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 20 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचे।

पुलिस ने यह सलाह दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने, अंतिम समय में होने वाली असुविधाओं से बचने और समय पर विमान में चढ़ने की सुविधा के लिए जारी की गई है।

आतंकियों का नया सीसीटीवी आया सामने

बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग जिंदगी और मौत से जंग अस्पताल में लड़ रहे हैं। बम ब्लास्ट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उस दिन मुख्य संदिग्ध डॉ.उमर नबी को बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते हुए और बाद में रामलीला मैदान के नजदीक एक मस्जिद के पास टहलते हुए देखा जा सकता है। बदरपुर टोल प्लाजा के फुटेज में उमर को विस्फोट के दिन 10 नवंबर को एक सफेद हुंदै आई20 कार चलाते हुए और सुबह 8.02 बजे टोल गेट पर रुकते हुए देखा जा सकता है। कार कुछ देर के लिए रुकती है व उमर नकदी निकालता है और आगे बढ़ने से पहले उसे टोल ऑपरेटर को सौंप देता है।

जांचकर्ताओं ने बताया कि मास्क पहने हुए उमर बार-बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देख रहा था – संभवतः उसे पता था कि सुरक्षा एजेंसियां ​​उसकी तलाश में हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि (सीसीटीवी फुटेज में) कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसमें विस्फोटक रखा हुआ था।

Related Post

दिल्ली में 3-4 दिन बंद रहेगा आश्रम चौक का हिस्सा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने…

43000 करोड़ की टनल सिर्फ शादी कराने के लिए बना रहे”, DK शिवकुमार पर तेजस्वी सूर्या का तीखा हमला

Posted by - October 31, 2025 0
बेंगलुरु में ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए प्रस्तावित टनल रोड परियोजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। तेजस्वी…

मध्य प्रदेश: खंडवा में एक आवारा कुत्ते ने फैलाई दहशत, 12 लोगों को काटा, 9 लोग हॉस्पिटल में एडमिट

Posted by - November 14, 2025 0
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आवारा कुत्ते की वजह से गांव में दहशत फैल गई है क्योंकि इस आवारा…

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में हुए ‘आकस्मिक’ विस्फोट से पहले की घटनाओं का विस्तृत विवरण, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई

Posted by - November 15, 2025 0
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुए विस्फोट की परिस्थितियों को स्पष्ट किया । यह विस्फोट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *