बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या बोले

87 0

अभी बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती हो रही है। इसी बीच बाबा बागेश्रवर से भी इस बारे में सवाल पूछा गया और उन्होंने अपने दिल की बात कह दी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहला चरण 6 नवंबर को था तो दूसरा चरण 11 नवंबर था। अब आज यानी 14 नवंबर को इन सभी वोटों की गिनती की जा रही है। किस नेता की किस्मत में जनता ने क्या लिखा है, यह धीरे-धीरे सामने आ रहा है और शाम तक सब कुछ साफ हो ही जाएगा। इसी बीच वोटों की गिनती और जीत को लेकर अलग-अलग नेताओं और लोगों के बयान भी सामने आ रहे हैं। वहीं बाबा बागेश्वर ने भी इस मामले में बयान देते हुए अपने मन की बात कह दी है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

बाबा बागेश्वर के मन में क्या है?

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों के बारे में बताया। उनका कहना है कि बिहार की जनता ने जिसे वोट दिया होगा वो जीतेगा। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपने दिल की बात कह दी। बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘मगर भगवान करे कि राष्ट्रवादी विचारधारा और सनातन सांस्कृतिक विचारधारा के लोग विजयी हों, ऐसी हम भगवान से प्रार्थना करते हैं।’ उन्होंने सीधे तौर किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया मगर उन्होंने अपने मन की बात भी बता दी।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक क्या हैं अभी के नतीजे

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक अभी JDU 81 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा भी 78 सीटों पर लीड कर रही है। अब आपको राजद के बारे में बताते हैं। RJD 35 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं चिराग पासवान की LJPRV 22 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर आगे है और CPI(ML)(L) 4 सीटों पर आगे है और HAM भी 4 सीटों पर आगे है।

Related Post

दिल्ली-NCR में छाए बादल, उत्तराखंड में बर्फबारी, जानें 4 नवंबर को कहां-कहां होगी बारिश

Posted by - November 4, 2025 0
Weather Update: उत्तर भारत के लोग स्वेटर निकाल लें, क्यों कि ठंड आ चुकी है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मी और हिमाचल समेत…

बिहार चुनाव… राघोपुर में तेजस्वी बनाम तेज की लड़ाई, क्या BJP के नए प्लान से लिखी जाएगी नई कहानी?

Posted by - November 4, 2025 0
राघोपुर लालू परिवार की परंपरागत सीट है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव. सभी ने यहां से…

उत्तरांखड में जंगली भालू ने अकेला पाकर किया अटैक, खून से लथपथ महिला ने रातभर जंगल में ऐसे बचाई अपनी जान

Posted by - November 22, 2025 0
Bear Attack News: जंगली भालू के हमले के बाद महिला ने संयम दिखाया और भाग-दौड़ करने के बजाय किसी तरह…

बिहार में 30-40 साल से बनी व्यवस्था को हम तोड़ नहीं पाए, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे-प्रशांत किशोर

Posted by - November 19, 2025 0
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को हमारी बात सुनने में अच्छी लगी लेकिन 40 साल की व्यवस्था को हम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *