जानिये दालचीनी वाला दूध पीने के जबरदस्त फायदे

76 0

दूध पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी तत्व है, लेकिन इसमें क्या मिलाकर पिया जाए जिससे की यह और भी पोष्टिक और फायदेमंद हो जाए, तो आज हम आपको बताएँगे की दालचीनी डालकर पीने से क्या फायदे होते है…

सबसे पहले जानेंगे दालचीनी वाला दूध कैसे बनता है, यह दूध बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाले, उसके बाद उसमे दालचीनी का टुकड़ा डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाले, जब उबल कर ठंडा हो जाये तो उसमें मिठास के लिए शहद मिला लें और अच्छे से मिलाने के बाद दालचीनी के टुकड़े को बहार निकाल कर धीरे धीरे पियें.

अब हम जानेंगे दालचीनी वाला दूध पिने से होने वाले फायदे के बारे में…

शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाना : यदि आप इस दूध को नियमित रूप से पिते है तो आपके शरीर में इम्युनिटी काफी हद्द तक मजबूत बनती है क्योँ की पुराने समय में लोग इसी का सेवन करते थे, यही कारण था की पुराने समय में लोग ज्यादा बीमार नहीं होते थे.

गले के दर्द और खराश से मुक्ति : दालचीनी वाले दूध के सेवन से गले की खराश और दर्द दोनों से मुक्ति मिलती है क्योंकि इसमें दूध के साथ दालचीनी और शहद का इस्तेमाल होता है जो की गले को नर्म करने का काम करता है.

हड्डियाँ होती है मजबूत : आप अगर प्रतिदिन इस दूध का सेवन दोनों समय करते है तो आपकी हड्डियाँ मजबूत हो जाएगी, क्योंकि दूध में कैल्शियम होता है जो की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में बहुत ही सहायक होता है.

बालों और त्वचा के लिए भी है फायदेमंद : अगर आप यह दूध नियमित रूप से पिते है तो आपके बालों और त्वचा पर एक नई चमक आ जाती है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो की स्किन के सेल्स बनाने में भी मदद करता है.

ध्यान रखें, दालचीनी के साथ दूध शरीर के लिए गर्म होता है इसलिए शुरू में थोड़ी मात्रा में ही दालचीनी डालकर पिए.

Related Post

दिल्ली की कतरन मार्केट: यहां मिलता है सबसे सस्ता कपड़ा, बजट में तैयार कराएं डिजाइनर आउटफिट 🟦 English Title:

Posted by - June 12, 2026 0
दिल्ली हमेशा से शॉपिंग प्रेमियों की पसंदीदा जगह रही है। अगर आप शादी, पार्टी या किसी खास मौके के लिए…

15 फायदे काजू खाने के

Posted by - April 9, 2017 0
1. काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता हैं, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। 2. काजू खाने से हमारे…

सर्दियों के मौसम में इन विटामिन की कमी से त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान, जानें ड्राई स्किन से कैसे मिलेगा छुटकारा?

Posted by - November 3, 2025 0
सर्दियों में कुछ विटामिन की कमी से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। चलिए जानते हैं इससे बचाव कैसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *