कैसे पाए घरेलु नुस्कों से तम्बाकू और गुटके से मुक्ति

83 0

गुटका तम्बाकू सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके पुरे परिवार के लिए बहुत घातक है, क्योंकि इसके सेवन से होने वाली लाइलाज बिमारी आपके पूरे घर को अस्त व्यस्त कर सकता है, तो आइये जानते है कैसे आप घरेलु नुस्कों की मदद से छोड़ सकते है इस गन्दी आदत को…

अदरक के उपयोग से : नशे की इस लत को छोड़ने के लिए यह एक जबरदस्त औषधि का काम करती है, बस आपको अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काटने है उसके बाद उसमें थोडा सा निम्बू का रस मिलाना है और धुप में सूखने के लिए रख देना है, जब भी आपकी पान मसाला या गुटका खाने की इच्छा हो आप इसका सेवन कर सकते है, इसके सेवन से आपको तलब नहीं लगेगी और आपका पाचन तंत्र भी मज़बूत होगा।

इलाइची के उपयोग से : जब भी आपको पान मसाला या गुटका खाने का मन करे आप हरी इलाइची का सेवन करें, इससे आपको एक तो तलब नहीं लगेगी साथ ही साथ आपको खट्टी डकार, पेट फूलना और भूख न लगने जैसे समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।

अजवायन और सौफ के उपयोग से : 100 ग्राम सौफ और 100 ग्राम अजवायन लेकर तवे पर भोर होने तक भून ले उसके बाद उसमें थोडा सा काल नमक और निम्बू मिला ले, उसे थोड़ी देर सूखने के बाद उसको एक डब्बे में डाल ले जब भी आपको तलब लगे आप इसका सेवन करें, इसके सेवन से आपको गैस, एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

जहाँ तक हो सके इस तरह के नशीले पदार्थो को छोड़ने के लिए अपने मन में ठान ले, इससे आपकी जेब को भी फायदा होगा और साथ ही आपके अमूल्य सेहत के लिए लिए भी बहुत फायदा होगा क्योंकि इन चीज़ों के सेवन से ना केवल आप अपनी सेहत बल्कि आपके परिवार को भी काफी तकलीफ उठानी पड़ सकती है।

Related Post

Mango Face Pack: गर्मियों में नेचुरल ग्लो चाहिए? आम से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

Posted by - July 24, 2026 0
गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इससे…

खाती हैं छोले-भटूरे, करती हैं रात 2 बजे तक वॉक…,ये है मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा का फिटनेस सीक्रेट

Posted by - November 20, 2025 0
मिस यूनिवर्स 2025 के मंच पर राजस्थान  की मनिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, ऐसे में आज हम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *