25 की उम्र में डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद बॉलीवुड से दूर हुईं सलमान की ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला, 22 साल बाद लुक देखकर फैंस हैरान

30 0

साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। इस फिल्म में ‘निर्जरा’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला ने अपनी मासूमियत और शानदार अभिनय से रातोंरात पहचान बना ली थी।

यह भूमिका चावला की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिसने उन्हें तुरंत स्टार बना दिया। फिल्म की सफलता के बाद उम्मीद थी कि वह हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद वह धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूर होती चली गईं। हालांकि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम किया और वहां अपनी मजबूत पहचान बनाई।

अब 22 साल बाद भूमिका चावला एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। वायरल फोटो में वह येलो लाइफ जैकेट पहनकर बोट पर नजर आ रही हैं। खुले बाल, स्टाइलिश गॉगल्स और उनकी वही पुरानी मासूम मुस्कान फैंस को काफी पसंद आ रही है।

लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं कि भूमिका आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं, जितनी ‘तेरे नाम’ के समय दिखती थीं।

Related Post

कनु बहल का दावा है कि उनकी फिल्म आगरा को ‘तथाकथित बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कारण शो देने से मना किया जा रहा है’: ‘अब यह दर्शकों पर निर्भर है’

Posted by - November 14, 2025 0
फिल्म निर्माता कनु बहल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया और कहा कि उनकी समीक्षकों…

175 दिन तक सिनेमाघरों में छाई रही ये फिल्म, 2 करोड़ टिकट बिके, कमल हासन ने निभाए थे 10 दमदार किरदार

Posted by - June 13, 2026 0
आज के समय में किसी फिल्म का कुछ हफ्तों तक थिएटर्स में टिके रहना भी बड़ी उपलब्धि माना जाता है,…

दिशा पाटनी ने किराए पर दिया मुंबई का लग्जरी फ्लैट, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये

Posted by - June 16, 2026 0
बॉलीवुड अभिनेत्री Disha Patani एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *