अमेरिका में सरकारी शटडाउ से थमने लगे जहाजों के पहिये, वित्तीय संकट से एयर कंट्रोलर की कमी के चलते उड़ानों में देरी

71 0

अमेरिका में चल रहे सरकारी शटडाउन के चलते अब जहाजों के पहिये थमने की नौबत आ गई है। अमेरिका के विभिन्न एयरपोर्ट पर एयर कंट्रोलर की कमी हो गई है। वजह उन्हें बिना वेतन काम करना पड़ रहा है।

वाशिंगटन (एपी): अमेरिका में जारी सरकारी ‘शटडाउन’ के चलते देशभर के हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र वेतन संकट, कर्मचारियों की कमी और वित्तीय दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में हवाई अड्डों पर एयर कंट्रोलर की कमी हो गई है, जिससे शुक्रवार को कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हुई। सरकारी वित्तपोषण की कमी से पैदा हुआ अमेरिका का यह शटडाउन अब एक महीने के करीब पहुंच चुका है।

स्थिति नहीं सुधरी तो आगे रद्द हो सकती हैं उड़ानें

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो यात्रियों को और अधिक उड़ान देरी और रद्द होने का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि देश के हवाई यातायात नियंत्रक एक अक्टूबर से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। डफी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विमानन उद्योग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें शटडाउन के दौरान हवाई यात्रा पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई। बैठक के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा, “और अधिक चुनौतियां आने वाली हैं।”

1 अक्तूबर से लागू हुआ था अमेरिका में शटडाउन

यह शटडाउन एक अक्टूबर को तब शुरू हुआ, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने अल्पकालिक वित्तीय सहायता प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और मांग की कि विधेयक में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए संघीय सब्सिडी का विस्तार शामिल किया जाए। शटडाउन तब लागू होता है जब सरकार के पास खर्च के लिए धन समाप्त हो जाता है और संसद से नए वित्तीय पैकेज को मंजूरी नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में कई सरकारी विभागों का कामकाज ठप पड़ जाता है, जैसा कि इस समय अमेरिका में हो रहा है। (भाषा)

Related Post

चीन बना रहा परमाणु हमले झेलने वाला दुनिया का पहला कृत्रिम द्वीप, धरती का सबसे विनाशकारी टाइफून से भी रहेगा सुरक्षित

Posted by - November 22, 2025 0
चीन दुनिया का पहला तैरता हुआ कृत्रिम द्वीप बनाने जा रहा है। यह द्वीप परमाणु हमले भी झेलने में सक्षम…

दुनिया में मचेगी तबाही! ग्लोबल वार्मिंग को अब 1.5C से नीचे रखना असंभव- यह नई रिपोर्ट डराती है

Posted by - November 13, 2025 0
ग्लोबल वार्मिंग में 1.5 डिग्री सेल्सियस, औद्योगिकीकरण से पहले के स्तर की तुलना में पृथ्वी के औसत तापमान में 1.5…

खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”?

Posted by - December 30, 2025 0
खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”? ढाका: बांग्लादेश…

अमेरिकी चुनौतीपूर्ण शारीरिक श्रम से बचते हैं: एच-1बी वीज़ा विवाद पर एलन मस्क

Posted by - November 19, 2025 0
एच-1बी वीज़ा विवाद:सोमवार को, एलन मस्क ने एच-1बी वीजा पर चल रही बहस के दौरान नई आलोचना का सामना किया,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *