चने के आटे मतलब बेसन से बनी रोटी भी होती है स्वाद में लाजवाब

97 0

हम में से ज्यादातर लोग रोजाना खाने में गेहूं की रोटी खाते हैं ।  ऐसा माना जाता है कि यह सेहत के लिए सबसे अच्छी होती है ।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने के आटे मतलब बेसन से बनी रोटी भी स्वाद में लाजवाब होती है ?  इसमें सेहत के कई बड़े राज छिपे होते हैं. यह रोटी प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो शरीर को मजबूती प्रदान करती है । डायबिटीज के मरीजों और वेट लॉस जर्नी वालों के लिए बेसन की रोटी किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती ।

बेसन की रोटी बनाना बहुत आसान है । बेसन में अजवाइन, नमक, हरी मिर्च, प्याज और धनिया मिलाकर आटा गूंथा जाता है ।  इसमें थोड़ा गेहूं का आटा भी मिलाया जा सकता है ।  इसे तवे पर सेंक कर घी या मक्खन के साथ गरमा-गरम खाया जाता है । ठंडी होने पर यह रोटी थोड़ी सख्त – सी हो जाती है ।

बेसन की रोटी का सबसे बड़ा फायदा है कि यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देती ।  इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शरीर में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है।  यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रोटी बहुत फायदेमंद है ।  अगर घर में कोई डायबिटिक है, तो गेहूं की जगह बेसन की रोटी एक स्मार्ट और हेल्दी चॉइस हो सकती है ।

बेसन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए बेसन की रोटी मददगार साबित होती है । जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी बेसन की रोटी बहुत मददगार होती है.  इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है । भोजन मे कटौती करने वालों के लिए ये रोटी एक बढ़िया विकल्प है।

बेसन की रोटी पेट की सेहत का भी खास ख्याल रखती है । इसमें मौजूद फाइबर ,  कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है । ये रोटी आंतों को साफ रखने में मदद करती है और हानिकारक टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकाल देती है । बेसन में प्रोटीन , फाइबर और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. यह शरीर को खून की कमी से बचाता है और हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने में सहायता करता है ।  महिलाओं और बच्चों के लिए यह रोटी खासतौर पर फायदेमंद है.

बेसन की रोटी बनाना बहुत आसान है. आप इसमें थोड़ा सा अजवाइन, नमक, हरी मिर्च, प्याज और धनिया मिलाकर आटा गूंथ सकते हैं. चाहें तो थोड़ा गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं ताकि रोटी ठीक से बेल सके. इसे तवे पर सेंकें और घी या मक्खन के साथ गरमा-गरम परोसें.

Related Post

Janmashtami Special Recipe: लड्डू गोपाल के लिए बनाएं स्पेशल नारियल की सॉफ्ट बर्फी, मिनटों में होगी तैयार

Posted by - September 1, 2026 0
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अगर आप कान्हा जी के लिए घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट भोग बनाना चाहते हैं,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *