गुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में आतंकी हमले की थी योजना

75 0

गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। इस बारे में गुजरात एटीएस का बयान भी सामने आया है।

गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। इस बारे में गुजरात एटीएस का बयान भी सामने आया है।

गांधीनगर: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियारों के एक्सचेंज के लिए गुजरात आए थे। इनमें से एक आंध्र प्रदेश का है और 2 यूपी के हैं। ये तीनों किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहते थे।

गुजरात ATS का बयान सामने आया

गुजरात ATS ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। गुजरात ATS ने बताया, “गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाए आतंकी

भारत ने जब से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को अंजाम दिया है, तब से आतंकी डरे हुए हैं और छिपकर आतंकी साजिशें रच रहे हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में भी शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दरअसल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाब में जब सुरक्षाबलों ने फायरिंग की तो उसमें 2 आतंकी मारे गए थे।

बता दें कि आतंकवाद को लेकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह लगातार किसी न किसी तरह से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते ही रहते हैं। गनीमत है कि भारत की सुरक्षा जांबाज जवानों के हाथ में है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते रहते हैं।

Related Post

महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का दबदबा, 17 में से 16 सीटों पर जीत; नासिक में बागी उम्मीदवार ने शिंदे गुट को दी मात

Posted by - June 22, 2026 0
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16…

छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, पहला एग्जाम 20 फरवरी को

Posted by - November 24, 2025 0
दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा…

नक्सल मोर्चा पर सर्चिंग करने निकले जवानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला; 20 जवान चपेट में, 4 अस्पताल में भर्ती

Posted by - November 8, 2025 0
बालाघाट में मधुमक्खी के झुड़ ने जवानों पर हमला कर दिया। करीब 20 जवाब मधुमक्खी के हमले के चपेट में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *