गुजरात के नवसारी में एनकाउंटर! पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गों को किया अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली

95 0

गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों में से दो राजस्थान के मूल निवासी है, जो अब बिलीमोरा में रहते हैं। जबकि अन्य हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी आरोपी मुंबई हथियार बेचने जा रहे थे।

गुजरात में अवैध शराब और गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने वाली स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की टीम और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के बीच आज नवसारी जिले के बिलीमोरा में क्रॉस फायरिंग की एक घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह SMC टीम और बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। उस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली लगी और सभी 4 बदमाशों को पकड़ लिया।

सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे गैंग मेंबर

स्टेट मॉनिटरिंग सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि बिलीमोरा रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। टीम ने वहां से दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

मुंबई हथियार बेचने जा रहे थे सभी आरोपी

जैसे ही वे लोग मंदिर के बाहर निकले और उन्होंने पुलिस को देखा, बचने के लिए उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों में से दो राजस्थान के मूल निवासी है, जो अब बिलीमोरा में रहते हैं। जबकि अन्य हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी आरोपी मुंबई हथियार बेचने जा रहे थे।

नवसारी बिलीमोरा फायरिंग में पकड़े गए आरोपी-

1. यश सिंह पुत्र सुंदर सिंह, निवासी हरियाणा

2. ऋषभ पुत्र अशोक शर्मा, निवासी मध्य प्रदेश
3. मनीष पुत्र कालूराम कुमावत, निवासी राजस्थान
4. मदन पुत्र गोपीराम कुमावत, निवासी राजस्थान

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • आरोपियों के कब्जे से तीन (03) देसी पिस्तौल बरामद।
  • 27 कारतूस।

इस दौरान, एसएमसी टीम और आरोपियों के बीच दो राउंड गोलीबारी हुई।

Related Post

बीजेपी के ओबीसी चेहरा सम्राट के सिर फिर सजेगा ‘ताज’, परिवार में मंत्री-विधायक बनने की परंपरा है

Posted by - November 20, 2025 0
बिहार में आज शपथ लेने वाली नीतीश कुमार की कैबिनेट में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी शामिल किया जाएगा. वो…

जम्मू-कश्मीर विस्फोट: फरीदाबाद में जब्त विस्फोटकों को संभालते समय हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 15, 2025 0
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ , जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल…

“नरोत्तम मिश्रा की टिकट क्या कटी, BJP की पोल खुल गई” – भाजपा के अंदरूनी विवाद पर पवन खेड़ा का बड़ा हमला

Posted by - July 11, 2026 0
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर मचे सियासी…

नीतीश अब सीएम बनने वाले नहीं, इसलिए दूसरों के गले में डाल रहे माला… कैमूर में अखिलेश यादव का तंज

Posted by - November 4, 2025 0
कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनडीए पर जमकर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *