10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी पर की थी गोलीबारी

73 0

हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांगी की गई थी।

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल थे। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसरा, छह बदमाशों ने 30 अक्टूबर को गुलाम रबानी नामक एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मिली जानकारी के अनुसरा, बरकट्ठा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं

खड़ी गाड़ी पर गोलीबारी

बरही के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने कहा, “हमने रबानी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने छह नवंबर को रबानी के घर में खड़ी गाड़ी पर भी गोलीबारी की थी।”

पुलिस ने एक देसी पिस्तौल समेत ये सामान किया बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह लोगों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, आठ कारतूस और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल टाटीझरिया में एक अन्य व्यक्ति से रंगदारी मांगने के लिए किया गया था, जिसके लिए टाटीझरिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

हाल में ही उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में एक व्यवसायी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया था। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया था कि बहादराबाद के रहने वाले बीएससी छात्र आशीष सैनी के साथ इस अपराध में उसका एक साथी अजय हुड्डा भी शामिल है जिसने रंगदारी मांगने के लिए व्यवसायी को अर्मीनिया से धमकी भरी कॉल की थी।

Related Post

क्यों चर्चा में चंडीगढ़? 8 हजार साल का इतिहास, दलदली झील पर बसा शहर, एक पुजारी ने सुझाया था चंडीगढ़ का नाम

Posted by - November 24, 2025 0
Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ का इतिहास वैसे तो हजारों साल पुराना बताया जाता है, लेकिन भारत के विभाजन के बाद…

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Posted by - October 31, 2025 0
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र लिखकर…

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों की पहचान हुई, सेंट्रल एरिया कमेटी का प्रभारी भी ढेर

Posted by - November 14, 2025 0
एनकाउंटर में मारे गए छह नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल समेत भारी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *