गन्ना सबसे अधिक किस राज्य में होता है, यूपी, बिहार किस नंबर पर हैं

86 0

भारत के कई ऐसा इलाके हैं जहां गन्ने की खेती किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। दुनिया में गन्ने की सबसे ज्यादा पैदावार ब्राजील में होती है, और दूसरे नंबर पर भारत का नंबर है। वहीं, अपने देश की बात करें तो एक राज्य ऐसा है जो पूरे देश का लगभग आधा गन्ना पैदा करता है। आइए, आपको उस राज्य के बारे में बताते हैं।

गन्ना उत्पादन के मामले में गुजरात देश में पांचवें नंबर पर है। गुजरात ने 2023-24 में 14,480 हजार मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 3.20% है। दक्षिण गुजरात की उपजाऊ भूमि, नर्मदा सिंचाई परियोजना और उन्नत किस्मों की वजह से यहां गन्ने की अच्छी-खासी पैदावार होती है।

तमिलनाडु ने 2023-24 में 15,927 हजार मीट्रिक टन गन्ना उत्पादन कर 3.51% हिस्सेदारी हासिल की है। कावेरी डेल्टा और कोयंबटूर क्षेत्रों में जल प्रबंधन, जैविक खाद और उच्च उपज वाली किस्में इसे गन्ना उत्पादन में देश में चौथे नंबर पर लाकर खड़ा करती हैं।

कर्नाटक ने 2023-24 में 41,811 हजार मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन किया और कुल उपज में 9.23% योगदान दिया। बेलगावी, बागलकोट और मांड्या में ड्रिप सिंचाई, बेहतर बीज और सहकारी मिलों की सक्रियता से इस सूबे में गन्ने की पैदावार बढ़ी है और यह लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है।

महाराष्ट्र ने 2023-24 में 1,12,088 हजार मीट्रिक टन गन्ना उत्पादन कर 24.73% हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के कई इलाको में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है और सूखे की चुनौती के बावजूद यहां गन्ने का अच्छा-खासा उत्पादन होता है।

उत्तर प्रदेश ने 2023-24 में 2,15,811 हजार मीट्रिक टन गन्ना उत्पादन कर 47.62% हिस्सेदारी के साथ अपनी नंबर वन पोजिशन बरकरार रखी है। पश्चिमी यूपी के गन्ना बेल्ट ने इसे यह स्थान दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। वहीं, यूपी का पड़ोसी बिहार टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया और 12,084 हजार मीट्रिग टन गन्ने का उत्पादन कर छठे स्थान पर रहा। बिहार ने देश के कुल गन्ना उत्पादन में 2.67 फीसदी का योगदान दिया।

Related Post

अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह पर भारत को दी छह महीने की राहत — रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अपने प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट देने का निर्णय लिया…

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कोलकाता बाबरी मस्जिद मुद्दे पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Posted by - December 8, 2025 0
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा…

दिवाली को UNESCO का टैग, जयशंकर बोले- भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक

Posted by - December 11, 2025 0
भारत में रोशनी के महापर्व कहे जाने वाले दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। इससे पूरे…

वाराणसी, लखनऊ और सहारनपुर को नई वंदे भारत का तोहफा, यूपी के करीब 20 शहर जुड़ेंगे, जानें ट्रेन रूट, टाइमटेबल

Posted by - November 3, 2025 0
Vande Bharat Train : यूपी को दो और दिल्ली को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *