Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में फिर कांपी घरती, महसूस किए भूकंप के तेज झटके; सहमे लोग

93 0

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार तड़के देश के सुलावेसी द्वीप में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया के बारे में जानें

इंडोनेशिया एशिया और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बीच स्थित है और प्रशांत महासागर के किनारे बसा हुआ है। इस क्षेत्र को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। रिंग ऑफ फायर वह इलाका है, जहां विश्व के लगभग 90 फीसदी भूकंप आते हैं और 75 प्रतिशत ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं। इंडोनेशिया इसी पट्टी में आता है, इसलिए यहां लगातार टेक्टोनिक प्लेट्स में हलचल बनी रहती है। इंडोनेशिया की आबादी लगभग 27 करोड़ से अधिक है और लोग बड़े पैमाने पर तटीय इलाकों और द्वीपों पर रहते हैं। भूकंप और सुनामी का सबसे ज्यादा असर इन्हीं इलाकों पर होता है।

भूकंप के लिहाज संवेदनशील क्षेत्र है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया कई बड़ी प्लेट्स के बीच स्थित है, जैसे इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट, यूरेशियन प्लेट और पैसिफिक प्लेट। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं तो भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया की धरती के नीचे प्लेट्स का यह लगातार दबाव उसे दुनिया का सबसे भूकंप संवेदनशील क्षेत्र बनाता है।

सुनामी का खतरा

इंडोनेशिया का अधिकांश हिस्सा द्वीपों से बना है और इसके चारों ओर समुद्र है। जब समुद्र की गहराई में भूकंप आता है तो वह सुनामी का रूप ले लेता है। 2004 की हिंद महासागर सुनामी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में लाखों लोग मारे गए थे।

ज्वालामुखियों का देश है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया को ज्वालामुखियों का देश भी कहा जाता है। यहां लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। जब ज्वालामुखीय गतिविधि होती है तो उसके साथ भूकंप भी आते हैं। ज्वालामुखी फटने से भूमि के नीचे दबाव बदलता है और धरती कांप उठती है। इंडोनेशिया में हर साल हजारों छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं। इनमें से कई इतने हल्के होते हैं कि लोगों को महसूस भी नहीं होते, लेकिन कई बार यह 7 या उससे अधिक तीव्रता तक पहुंच जाते हैं।

Related Post

रूस से युद्ध के बीच भ्रष्टाचार कांड के चक्र से घिरे जेलेंस्की, यूक्रेनी शहरों में सेना प्रमुख के दौरे ने मचाई खलबली

Posted by - November 14, 2025 0
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भ्रष्टाचार कांड के चक्कर से निपटने के प्रयासों में जुटे हैं।…

फीफा वर्ल्ड कप: इराक के खिलाफ 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे एम्बाप्पे, रचेंगे नया इतिहास

Posted by - June 22, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस और इराक के बीच होने वाला मुकाबला कई मायनों में खास रहने…

मौत के बाद 11 साल से इजरायली सैनिक कर रहा था अपने देश आने का इंतजार, वापस लौटा तो टूट पड़ा आंसुओं का सैलाब

Posted by - November 11, 2025 0
इजरायली सैनिक अपनी मौत के बाद 11 साल से स्वदेश लौटने की राहें ताक रहा था। मंगलवार को उसका शव…

भारत-चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें शुरू — कोलकाता से गुआंगझोउ तक इंडिगो की पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

Posted by - October 27, 2025 0
कोविड-19 और सीमा तनाव के बाद दोबारा शुरू हुई डायरेक्ट एयर सर्विस, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम भारत…

भारत में 3 टेक दिग्गजों का 67.5 अरब डॉलर निवेश, लाखों नए रोजगार के अवसर

Posted by - December 11, 2025 0
एआई और क्लाउड टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल और तेजी से फैलते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भारत आज ग्लोबल टेक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *