जर्मनी 8वीं बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का चैंपियन, फाइनल में स्पेन को हराया

97 0

जर्मनी ने एक बार फिर हॉकी में अपनी बादशाहत साबित की। चेन्नई में खेले गए फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को हराकर जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का 8वीं बार खिताब जीता।

FIH Junior Hockey Wold Cup 2025: जर्मनी ने एक बार फिर हॉकी में बड़ा कारनामा कर दिया। जर्मनी ने रोमांचक मुकाबले में स्पेन को हराकर जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ने स्पेन को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय में मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद मुकाबला शूटआउट में गया, जहां जर्मनी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। जर्मनी की यह जीत जूनियर हॉकी में उनकी दादागिरी को दर्शाती है, जबकि स्पेन अब भी अपने पहले खिताब की तलाश में है।

13 दिनों तक चले टूर्नामेंट में जर्मनी का यह 10वां फाइनल था और वह अब तक सर्वाधिक 8 बार ट्रॉफी उठाने वाली टीम बन ग

10वीं फाइनल में जर्मनी ने 8वां जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खिताब जीता

ई है।  जर्मन इससे पहले 1982, 1985, 1989, 1993, 2009, 2013 और 2023 में चैंपियन बनी थी। वहीं स्पेन ने 2005 में रोटरडम और 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में हुए टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से शुरू हुआ था और 10 दिसंबर को जर्मनी की फाइनल में जीत के साथ सम्पन्न हुआ। चेन्नई और मदुरै में सभी मैचों का आयोजन हुआ।

पूरे मैच में रोमांच का अनुभव

26वें मिनट में जस्टस वारवेग ने शानदार फील्ड गोल करते हुए जर्मनी को बढ़त दिलाई। हालांकि, स्पेन ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही जवाब दिया और निकोलस मुस्तारोस ने 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। स्पेन ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा और 5 पेनल्टी कार्नर अर्जित किए, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। जर्मनी को भी 3 पेनल्टी कार्नर मिले, पर कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका।

भारत ने पहली बार जीता ब्रॉन्ज मेडल, इतिहास रचा

फाइनल से पहले खेले गए ब्रॉन्ज मुकाबले में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले भारत 2 गोल्ड और 1 सिल्वर जीत चुका है। बता दें, पांचवें और छठे स्थान के मुकाबले में बेल्जियम ने नीदरलैंड को शूटआउट में 4-3 से मात दी जबकि सातवें और आठवें स्थान के मुकाबले में फ्रांस ने न्यूजीलैंड को 4-1 से धूल चटाई।

 

Related Post

विराट कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर, 307 वनडे मैचों के बाद दोनों के रिकॉर्ड की तुलना

Posted by - December 4, 2025 0
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वनडे में जमकर अपने बल्ले का…

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, गंभीर को क्या फायदा? प्लेइंग 11 में कैसे मिलेगा मौका?

Posted by - August 10, 2026 0
मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। चोटिल बी साई सुदर्शन की जगह उन्हें श्रीलंका…

England vs Norway: क्वार्टर फाइनल से पहले British Airways और Norwegian Airlines की अनोखी शर्त, हारने वाली बदलेगी अपना Logo

Posted by - July 11, 2026 0
: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले का रोमांच अब फुटबॉल…

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड, पाकिस्तानी दिग्गज छूट गया पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने नंबर वन एशियाई गेंदबाज

Posted by - November 14, 2025 0
Jasprit Bumrah five wicket haul: जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 5…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *