जानिये क्या है सोयाबीन पनीर के फायदे

62 0

सोयाबीन पनीर “सोयाबीन” से बनाया जाता है। इसे सोया दूध से तैयार किया जाता है। यह सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है इसे एक नए नाम टोफू के नाम से भी जाना जाता है। आज हम टोफू के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें। टोफू में कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होता है जो हमारे शरीर का स्तर को सही रखता है। टोफू स्वाद और खुशबू के कारण हर तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।

इसका सेवन बच्चों या बजुर्ग ही नहीं करते बल्कि गर्भवती महिलाएं और जिम जाने वाले व्यक्तियों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। टोफू शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जैसे कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, बालों के लिए आदि आइये दोस्तों जानते हैं टोफू के फायदे जो सेहत के साथ जुड़े हुए हैं।

1. प्रोटीन का बेहतर स्रोत
टोफू के फायदे में यह सबसे बड़ा फायदा है कि यह प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत है। टोफू के आधे कप में 10 ग्राम प्रोटीन होता है, यहीं नहीं इसके आधे कप में 88 कैरोली ऊर्जा होती है। यह उर्जा बिना त्वचा वाले चिकन से केवल 45 कैरोली कम होती है। यहीं कारण है कि टोफू हमारे लिए इतना फायदेमंद होता है। इसके साथ टोफू में जिंक आयरन, सेलेनियम पोटेशियम, विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं।

2. मांसाहार का बेहतर विकल्प
टोफू मांस का बेहतर विकल्प होने के कारण शकाहारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि मांस खाने वाले लोग शकाहारी लोगों की तुलना में अधिक प्रोटीन लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है टोफू में वो सब कुछ पाया जाता है, जो मांस में होता है जैसे अमीनो एसिड और अइसोफ्लेवोनीस पाया जाता है। इसका सेवन करने से मसल्स तेजी से विकसित होने लगते हैं।

3. हड्डियों को मजबूत करे
टोफू के फायदे में एक फायदा यह है कि इसका सेवन करने से हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है। इसमें प्रोटीन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। टोफू का अधिक मात्रा में सेवन करने से महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसका सेवन करने से महिलाओं का मासिक धर्म भी बंद हो जाता है।

4. कोलेस्ट्रोल को कम करे
टोफू में कई लाभदायक तत्व होते हैं, परन्तु इससे कुछ खास स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को अहम फायदा यह होता है कि इससे शरीर का खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाता है। यदि आप मांस के स्थान पर टोफू का सेवन करते हैं तो ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जायेगा। इसका सेवन करने से उम्र का असर कम पड़ता है।

5. बालों की सेहत के लिए लाभकारी
हमारे बाल अक्सर केराटिन प्रोटीन की कमी के कारण गिरना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यदि हम टोफू का सेवन करते हैं, तो यह हमारे शरीर में केराटिन प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। जिससे हमारे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और हमारे बाल स्वस्थ बनते हैं।

6. पूरक का काम
इन सभी से अतिरिक्त टोफू पूरक का काम भी करता है। स्वास्थ्य लाभ के अतिरिक्त टोफू आपको चुस्त बनाएं रखता है। इमली में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो शरीर में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है। इससे आप उम्र से ज्यादा जवान नजर आते हैं।

Related Post

सलमान खान के एक्स जीजा के साथ फिल्म कर रहे सैफ अली खान, पहली बार पर्दे पर ये दो हीरो दिखेंगे साथ

Posted by - October 28, 2025 0
    सैफ अली खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. इस बीच उनके साथ एक…

जानिये कैसा है दीपिका पादुकोण का खान पान

Posted by - April 1, 2018 0
प्रकाश पदुकोण (पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी) की बेटी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *