ENG vs AUS: कौन सी टीम एशेज की है इस बार प्रबल दावेदार? मार्क वुड के बयान से मची सनसनी

77 0

मार्क वुड का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए आत्मविश्वास से भरी है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए आत्मविश्वास से भरी है. इंग्लैंड की टीम 2010-11 से ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला नहीं जीत पाई है और उसका लक्ष्य इस बार यह इंतजार खत्म करने का होगा. ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वुड ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से श्रृंखला में प्रबल दावेदार है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम में भी इस बात का आत्मविश्वास है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.’

इस तेज गेंदबाज ने 15 महीनों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में भी नहीं खेले हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी. वह इंग्लैंड की गेंदबाजी योजनाओं का एक अहम हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं शत प्रतिशत फिट हूं. मुझे लगता है कि अभ्यास के दौरान हमेशा अपना शत प्रतिशत देना बहुत मुश्किल है. मैं लंबे समय तक दौड़ नहीं लगा पाया था लेकिन धीरे-धीरे मैं अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं. मुझे विश्वास है कि मैं पहले टेस्ट मैच तक में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाऊंगा.’

पहला टेस्ट यहां 21 नवंबर से शुरू होगा और वुड पर्थ स्टेडियम में खेलने के लिए उत्सुक हैं, जहां उन्होंने 2022 टी 20 विश्व कप के दौरान केवल एक बार गेंदबाजी की है. उन्होंने कहा, ‘यहां का विकेट तेज है और मैं इस पर गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हूं.’

Related Post

हार्दिक पंड्या के बाहर होते ही बढ़ी चिंता, अफगानिस्तान ODI सीरीज में कौन लेगा उनकी जगह?

Posted by - June 12, 2026 0
अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर…

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

IND vs SL Test Series: श्रीलंका की स्पिन पिचों पर रवींद्र जडेजा होंगे भारत के सबसे बड़े ‘एक्स फैक्टर’, दीप दासगुप्ता ने बताई वजह

Posted by - August 6, 2026 0
रत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया…

IND vs SA Women Head to Head Records: भारत या दक्षिण अफ्रीका, फाइनल से पहले जानें किसका पलड़ा है भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Posted by - November 1, 2025 0
India Women vs South Africa Women ODI Head to Head Stats: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *