बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में BJP को लगा तगड़ा झटका, MLA ललन पासवान ने थामा RJD का लालटेन

86 0

भागलपुर में भाजपा को जोर का झटका लगा है। भाजपा विधायक ललन पासवान ने राजद ज्वाइन कर लिया है। विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है और दूसरे फेज की वोटिंग 11 को होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक ललन पासवान आज राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सामने आरजेडी में शामिल हो गए। बीजेपी ने इस बार इनको टिकट नहीं दिया था जिस वजह से ये नाराज चल रहे थे।आज पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पाला बदल लिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने इन्हीं ललन पासवान को फोन करके राजद का साथ देने को कहा था, ललन पासवान और लालू यादव की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था और जब सुशील मोदी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की बातें सार्वजनिक कर दी थी।

भाजपा से नाराज थे ललन

ललन पासवान के इस दल-बदल का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने उन्हें पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उनके स्थान पर मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी में शामिल होने से पहले, ललन कुमार ने बीजेपी को अपना इस्तीफा भेजा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। ललन कुमार ने कहा-“मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है… लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

Related Post

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करेंगे।…

कांग्रेस की उम्मीदवार सूची पर आज बड़ा फैसला, मुंबई में हाई-लेवल मीटिंग

Posted by - December 25, 2025 0
पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उन कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा सकती है, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान और ईमानदार…

आतंकी मॉड्यूल’ मामला: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने घाटी में छापेमारी की

Posted by - November 13, 2025 0
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *