बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से पहले RJD को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता सुरेश मेहता NDA में शामिल

94 0

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, गुरुवार को होने वाला है। इससे पहले राजद को करारा झटका लगा है। राजद के दिग्गज नेता सुरेश मेहता ने एनडीए का दामन थाम लिया है।

बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने कई वर्षों का पुराना नाता तोड़ते हुए अब एनडीए का दामन थाम लिया है। एनडीए कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एनडीए को मजबूत करने की घोषणा की। एनडीए ज्वाइन करने के बाद मेहता ने कहा, “मैंने पूरे समर्पण के साथ काफी वर्ष तक राजद की सेवा की। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में भूमिका निभाई, लेकिन अब पार्टी की दिशा और सोच से निराश हूं। बिहार में अब परिवर्तन की बयार चल रही है, और मैं चाहता हूं कि विकास की यह रफ्तार और तेज हो।” उन्होंने ऐलान किया कि अब वे औरंगाबाद से एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम सिंह की भारी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

Related Post

कौन है बिहार के सबसे युवा मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी? सोशल मीडिया पर खूब हैं एक्टिव

Posted by - November 22, 2025 0
Deepak Prakash Wife: दीपक प्रकाश बिहार में बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए, उनकी पत्नी साक्षी इस दौरान काफी…

PAC चुनाव में होगी ‘असली TMC’ की अग्निपरीक्षा! ममता बनर्जी बनाम ऋतब्रत गुट, विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Posted by - June 24, 2026 0
पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां सियासी संघर्ष केवल विपक्ष और सत्ता…

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *