यदि आप भी लगातार एक ही जगह बैठकर काम करते है तो हो जाएँ सावधान

71 0

यदि आप भी लगातार एक जगह बैठे रहकर काम करते है तो आपको अपनी सेहत के लिए रहना पड़ेगा सावधान, जैसा की रिसर्च में पाया गया है की लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से खून में थक्का जमना शुरू हो जाता है जिसके कारण हार्टअटैक जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा रहता है ।

जैसा की हम सभी जानते है की आजकल की दिनचर्या में ऑफिस का काम करने वाले लगातार काफी समय तक एक ही जगह बैठे रहकर अपना काम सम्पूर्ण करते है, मगर उन्हें ध्यान देना चाहिए की समय समय पर थोडा इधर उधर टहलना चाहिए जिससे की ना केवल उनके शरीर को आराम मिलेगा यह उनकी आँखों के लिए भी बहुत लाभकारी होगा ।

जानिये क्या होता है लगातार बैठे रहने से :

यदि आप लगातार एक ही जगह पर बैठे रहेंगे तो सबसे पहले तो आपको रक्त से जुडी समस्या उत्पन्न हो जाएगी ऐसा इस लिए की जब आप एक ही जगह पर बैठे रहेंगे तो उस स्थान का ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जायेगा, जिसकी वजह से खून गाड़ा होने लगेगा और उस जगह पर क्लोट्स बन जायेंगे, जिसकी वजह से हो सकता है आपको वेरीकोस, त्वचा का काला पड़ना, हृदय रोग, खुजली होना, बवासीर होना, कमर में टेढ़ापन आ जाना, गर्दन में दर्द आदि कई प्रकार के रोग होने की सम्भावना रहती है ।

जानिये क्या करें अगर काम ही ऐसा हो तो :

जहाँ तक संभव हो दूध वाली चाय की जगह आप काली चाय का सेवन करें, ऐसा इसलिए की चाय में एंटी ओक्सिडेंट होते है जो की खून को गाड़ा होने से रोकते है और आपके रक्त के स्त्राव को सही बनाये रखने में मदद करती है ।

फलों का सेवन करें जैसे सेब, संतरा, मौसमी का जूस, गाजर का जूस, टमाटर का जूस यह सभी फल खून बढ़ाने के साथ साथ खून की अशुद्धियों को भी दूर करने में मदद करते है ।

जहाँ तक संभव हो धुम्रपान, शराब या किसी अन्य प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए, क्योकि इसकी वजह से शरीर में निकोटिन जाता है जो खून को बहुत पतला कर देता है जिसकी वजह से आपको हृदय रोग होने की सम्भावना रहती है ।

नित्य प्रतिदिन व्यायाम करें, समय समय पर अपने वजन और ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहे ।

Related Post

खाली पेट कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? कब्ज से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याओं की बन सकता है वजह

Posted by - October 29, 2025 0
पपीते का सेवन खाली पेट करना लाभकारी माना जाता है, लेकिन कई लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी हो सकता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *