मालदा में CM ममता बनर्जी ने कही बड़ी बात, डिटेंशन कैंप पर कड़ा रुख

88 0

SIR In West Bengal: पश्चिम बंगाल में चल रहे SIR के बीच ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया है कि उनके रहते कोई भी बंगाली डिटेंशन कैंप में नहीं जाएगा।

मालदा: पश्चिम बंगाल में तेजी से SIR चल रहा है और इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने मालदा में इसके विरोध में रैली की। इस रैली में ममता बनर्जी ने SIR पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक मैं यहां हूं, एक भी बंगाली को ना तो डिटेंशन कैंप में जाएगा और ना ही उसे बांग्लादेश भेजा जाएगा। इस दौरान, ममता बनर्जी ने हिंदुत्व का मुद्दा भी उठाया और बोलीं कि बीजेपी से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। इस खबर में पढ़ें कि ममता बनर्जी ने SIR और बीजेपी को लेकर क्या-क्या कहा।

सुनाली खातून के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की रैली में सुनाली खातून को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुनाली खातून को बांग्लादेशी बताकर बॉर्डर पार कर भेज दिया गया था क्योंकि वह बांग्ला भाषा में बोलती है। जान लें कि ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाली खातून को भारत लौटने की इजाजत दिए जाने के बाद केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोला।

सीएम ममता ने अमित शाह पर साधा राजनीतिक निशाना

अपने संबोधन में सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल में उससे पहले SIR करवाने की साजिश के पीछे गृहमंत्री अमित शाह का हाथ है। CM ममता बनर्जी ने ये भी कहा, ”पश्चिम बंगाल में एसआईआर शुरू करवाकर बीजेपी ने खुद अपनी कब्र खोद ली है।”

जानें कब तक भर सकते हैं SIR का फॉर्म

बता दें कि इस समय पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया चल रही है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को हटाना है। किसी मतदाता का SIR फॉर्म भरने से रह ना जाए, इसके लिए फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख को भी 4 दिसंबर, 2025 से बढ़ाकर 11 दिसंबर, 2025 कर दिया गया है। हाल में बिहार चुनाव से पहले वहां SIR हुआ था और इस दौरान वोटर लिस्ट से 47 लाख फर्जी वोटर्स को हटाया गया था।

Related Post

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करेंगे।…

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट: 75 कारोबारी पहुंचे जेवर, 170 किसान जाएंगे लखनऊ

Posted by - June 15, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून को यात्री उड़ानों का औपचारिक संचालन शुरू हो…

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है.…

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Posted by - November 14, 2025 0
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *