बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बेहद इमोशनल होते हैं इस मूलांक के लोग, अक्सर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं

86 0

इस मूलांक के लोग पहली नजर में बेहद गंभीर और सख्त स्वभाव के दिखाई देते हैं लेकिन असल में ये दिल से बहुत कोमल और भावुक होते हैं। ये अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाते, लेकिन दूसरों की भावनाओं को गहराई से महसूस करते हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

यहां हम मूलांक 8 वालों के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए ये स्वभाव से गंभीर और सख्त दिखाई देते हैं।

मूलांक 8 के लोग अपने इमोशन्स को किसी के सामने प्रकट नहीं कर पाते। चाहे कितनी भी तकलीफ क्यों न हो, ये मुस्कराकर सब सह लेते हैं।

इस मूलांक के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते। लेकिन जब किसी को अपना मान लेते हैं, तो पूरी सच्चाई के साथ उसका साथ निभाते हैं। लेकिन ये थोड़े गंभीर और सख्त स्वभाव के होते हैं जिस कारण इनके रिलेशन में कई दिक्कतें आती हैं।

इनके सख्त बर्ताव की वजह से अक्सर इन्हें गलत समझ लिया जाता है। जबकि असलियत में ये बहुत संवेदनशील और मददगार स्वभाव के होते हैं। जो इनका बहुत करीबी होगा वही इस चीज को समझ पाएगा।

ये लोग रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। इनके लिए भावनाएं सिर्फ शब्द नहीं, एक जिम्मेदारी होती हैं जिन्हें ये बढ़िया से निभाते हैं।

Related Post

Dark Skin Tone पर कौन-सी Nail Paint लगती है सबसे खूबसूरत? एक्सपर्ट ने बताए बेस्ट शेड्स, हाथ दिखेंगे और भी ग्लोइंग

Posted by - July 24, 2026 0
नाखूनों की खूबसूरती सिर्फ अच्छी नेल केयर से ही नहीं, बल्कि सही नेल पेंट के चुनाव से भी बढ़ती है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *