स्वाद में बेमिसाल है ये चटनी, सर्दियों में झटपट बनाने के लिए नोट कर लें रेसिपी

95 0

How to Make Mooli Chutney: मूली की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आप पराठे, रोटी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम मूली की चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें सिंपस रेसिपी।

सर्दियों के मौसम में लोग सुबह नाश्ते में पराठे खाना खूब पसंद करते हैं। मूली के पराठे, आलू के पराठे, गोभी के पराठे, पनीर के पराठे लोगों खूब खाते हैं। वहीं अगर इसके साथ चटनी मिल जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाए। ठंड के मौसम में ज्यादातर घरों में धनिया पत्ता, पुदीना, आंवला की चटनी बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने मूली की चटनी ट्राय किया है। इसका स्वाद बेमिसाल होता है और इसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं। यहां हम आपके लिए मूली की चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में बिना देरी के फटाफट यहां से नोट करें मूली की आसान सी रेसिपी

कैसे बनाएं मूली की चटनी – How to Make Mooli Chutney

स्टेप 1

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसे गर्म कर लें। फिर इस गर्म तेल में टमाटर को दो हिस्सों में काटकर डालें और साथ ही लहसुन की कुछ कलियां डालें। इसे अच्छी तरह कुक होने दें।

स्टेप 2

जब ये पक जाए तो टमाटर के छिलके उतारकर इसे किसी प्लेट में निकालकर रख लेंगे।

स्टेप 3

अब एक मूली को अच्छी तरह धोकर इसे छिल लेंगे। फिर इसे कद्दूकस करके रख लेंगे। मूली के पत्तों को फेंके नहीं बल्कि इसे बारिक काट लें।

स्टेप 4

अब पके हुए टमाटर में हरी मिर्च, धनिया, लहसुन, पुदिना और मूली के पत्तों को ऐड करेंगे। इसके बाद इसे अच्छी तरह मैश कर लें।

स्टेप 5

इसके बाद इसमें डालें घर के कुछ मसाले और नींबू का रस और फिर एक बाद इसे मैश कर लें

स्टेप 6

आखिरी में इसमें कद्दूकस किए हुए मूली को इसमें ऐड करेंगे और फिर इसे भी एक बार मैश कर लेंगे। आपकी मूली की चटनी बनतक तैयार है। इसे आप पराठा, रोटी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Related Post

पपीते में कौन से विटामिन होते हैं? Doctor Hansa Yogendra ने बताया रोज खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है

Posted by - November 26, 2025 0
Papaya on empty stomach benefits: डॉक्टर हंसाजी बताती हैं, खासकर सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपको ज्यादा लाभ मिल…

बच्चे को Nebulizer लगाते हुए कभी न करें ये तीन गलतियां, डॉक्टर ने बताया क्या है नेबुलाइजर लगाने का सही तरीका

Posted by - November 1, 2025 0
Right Way to use Nebulizer: पीडियाट्रिशियन ने बताया है कि बच्चे को नेबुलाइजर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *