जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

92 0

उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

तोक्यो: उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र भूकंप से सुरक्षित

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं। एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है। जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है।

Related Post

नेपाल के बाद अब एक अमेरिकी देश में Gen-Z प्रोटेस्ट ने हिला दी सरकार, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Posted by - November 17, 2025 0
नेपाल के बाद अब अमेरिका के एक पड़ोसी देश में जेन-जेड आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार की नीतियों…

29 साल के अनिल कुमार बोला ने UAE लॉटरी में जीता 240 करोड़ का जैकपॉट, जानें इतनी बड़ी रकम कैसे करेंगे खर्च

Posted by - October 29, 2025 0
अनिल अब रातोंरात अरबपति बन गए हैं।उन्होंने यूएई में बड़ा जैकपॉट जीत लिया है। उन्होंने इस रकम को खर्च करने…

पश्चिमी यूक्रेन में रूस का भीषण ड्रोन-मिसाइल हमला: 20 नागरिकों की मौत, जेलेंस्की तुर्की रवाना

Posted by - November 20, 2025 0
जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने और उनपर अधिक अंतरराष्ट्रीय…

जॉर्डन के युवराज अल हुसैन: अमीर और खास, जानिए पीएम मोदी के साथ उनके कार सफर की कहानी

Posted by - December 17, 2025 0
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस यानी युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय मंगलवार, 16 दिसंबर को खुद कार ड्राइव करके पीएम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *