तुलसी का धार्मिक महत्व, व्यक्ति के सौभाग्य में करता है वृद्धि, जानें चमत्कारी लाभ

100 0

Tulsi Significance: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है. देवी-देवताओं के साथ-साथ रोजाना तुलसी पूजन का भी विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा-भरा तुलसी का पौधा व्यक्ति के लिए सौभाग्य के द्वार खोल देता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से होने वाले चमत्कारी लाभ।

तुलसी का पौधा हमारे जीवन में बेहद खास महत्व रखता है। हर कोई हिंदू धर्म में तुलसी पूजन करता है। शाम के समय घर की माताएं बहनें घी का दीपक जलाकर इसकी पूजा करती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण लक्ष्मी का वास टिकता नहीं है। यदि आप भी परेशान है और लक्ष्मी दूर भाग रही है तो घर में तुलसी के पौधे की स्थापना करें। तुलसी की रोज पूजा करें शाम के समय घी का दीपक जलाएं और घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें इससे आपको अपार धन की कृपा होगी।

तुलसी का महत्व जीवन में इतना महत्वपूर्ण है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में तुलसी पूजन से बीमारियां दूर जाती है. कई लोग अपने मरीजों को खाने में तुलसी देते है जोकि काफी फायदेमंद है। हालांकि तुलसी का सेवन आयुर्वेद में भी बताया गया है।  तुलसी से खांसी, सांस के मरीज, बुखार आदि के मरीजों को आराम मिलता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक तुलसी के विशेष महत्व के बारे में बताते हैं ।

तुलसी का पौधा लगाने से ना सिर्फ सकारात्मक बदलाव आते है बल्कि इससे धन दौलत की कृपा लोगों पर होती है। धर्म गुरुओं के अनुसार जिस घर में शाम को घी का दीपक तुलसी पर जलाया जाता है और पूजा की जाती है. वहां लक्ष्मी कभी रूठती नहीं है। हालांकि रविवार को तुलसी की पूजा और पौधे में पानी डालने की मना की जाती है। बाकि अन्य दिनों तुलसी पूजन किया जा सकता है।

तुलसी का महत्व धार्मिक और औषधीय दोनों में विशेष माना गया है। तुलसी को ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ भी कहा जाता है। कहा जाता है कि धार्मिक रूप से, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसे धन की देवी माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती है। औषधीय रूप से, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम, खांसी, और श्वसन संबंधी रोगों में फायदेमंद हैं. यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने और तनाव को कम करने में भी मदद करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।

Related Post

जन्माष्टमी पर नागपुर-पनवेल में DJ और लेजर लाइट पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

Posted by - September 4, 2026 0
जन्माष्टमी और आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर और पनवेल में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों…

मां लक्ष्मी ने की थी आंवला नवमी की शुरुआत, आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर किया था भोजन, पढ़ें संपूर्ण कथा

Posted by - October 31, 2025 0
Amla Navami 2025 Vrat Katha (आंवला नवमी व्रत कथा): आंवला नवमी का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को…

उठो देव बैठो देव, पाटकली चटकाओ देव…देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने का मंत्र और भजन यहां देखें

Posted by - November 1, 2025 0
Dev Uthani Ekadashi Bhajan And Mantra (उठो देव बैठो देव लिरिक्स): देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *