पेट दर्द में रामबाण है हींग

66 0

भारत में कई सौ सालों से मसाले के रूप में हींग का उपयोग किया जा रहा है। दाल हो या सब्जी साधारण खाने में हींग का छौंक खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। हींग केवल रसोई में काम आने वाला मसाला ही नहीं है, यह एक बेहतरीन औषधि भी है। हींग फेरूला-फोइटिडा नाम के पौधे का रस है। इस पौधे के रस को सुखाकर हींग बनाई जाती है।

इसके पौधे 2 से 4 फीट तक ऊंचे होते हैं। ये पौधे विशेष रूप से ईरान, अफगानिस्तान, तुर्कीस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होते हैं। वहां से हींग पंजाब और मुंबई आती है। महर्षि चरक के अनुसार हींग दमा के रोगियों के रामबाण औषधि, कफ का नाश करने वाली, गैस की समस्या से राहत देने वाली, पक्षघात के रोगियों के लिए फायदेमंद व आंखों के लिए भी बेहद लाभदायक होती है।
1. हींग का एक छोटा सा टुकड़ा पानी से निगल लेने पर पेटदर्द से बहुत जल्दी राहत मिलती है।

2. पेटदर्द में 2 ग्राम हींग को आधा किलो पानी में उबालें, जब चौथाई पानी बच जाए तो इस पानी को हल्का गर्म कर पिएं।
3. सौंठ, कालीमिर्च, छोटी पीपल, अजवाइन, सफेद जीरा, काला जीरा, शुद्ध घी में भुनी हींग और सेंधा नमक सब समान मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इस चूर्ण को रोजाना खाने के बाद 2 ग्राम से 4 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ लें। इसके नियमित सेवन से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी।

4. हींग को पानी में घोलकर नाभि के आसपास लेप करने से या घी में भुनी हींग शहद में मिलाकर खाने से पेटदर्द में लाभ होता है।

5. हींग को पानी में मिलाकर घुटनों पर लेप करने से घुटनों का दर्द दूर हो जाता है।
6. दांतों में दर्द हो तो दर्द वाले स्थान पर हींग लगा लें या हींग का टुकड़ा रख लें, राहत मिलेगी।

7. हींग को पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांतों के दर्द से राहत मिलती है।

8. सर्दी के कारण सिरदर्द हो रहा हो तो पानी में थोड़ी हींग घोल लें। इस पानी को सिर पर लगाएं। सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

Related Post

जानिये क्योँ होती है एसिडिटी और उसको मिनटों में ठीक करने के घरेलु उपाय

Posted by - May 2, 2018 0
नमस्कार दोस्तों आज हम चर्चा करेंगे एसिडिटी के बारें में आखिर क्योँ होती है और क्या है इसके घरेलु उपाय,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *