ममदानी से मुलाकात के पहले ही ट्रंप के बिगड़े बोल, न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर पर फिर की बयानबाजी

112 0

Donald Trump- Zohran Mamdani Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने महीनों तक जोहरान ममदानी की आलोचना की है, उन्हें “कम्युनिस्ट पागल” करार दिया है और भविष्यवाणी की कि अगर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी ने मेयर चुनाव जीता तो न्यूयॉर्क बर्बाद हो जाएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह शुक्रवार, 21 को व्हाइट हाउस में न्यूयॉर्क शहर के निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की मेजबानी करने वाले हैं. रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने ममदानी से मिलने की घोषणा करते वक्त भी उनपर कम्युनिस्ट बोलकर निशाना साधने का मौका नहीं गंवाया. ट्रंप ने पहले भी उन्हें कम्यूनिस्ट पागल तक कहा है, यह भी धमकी दी कि अगर ममदानी मेयर चुनाव जीते तो न्यूयॉर्क के लिए फेडरल फंड काट देंगे.

अब ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि “कम्युनिस्ट मेयर ममदानी ने उनसे एक बैठक के लिए कहा है और यह शुक्रवार, 21 नवंबर को ओवल ऑफिस में होगी.”

हालांकि खबर लिखे जाने तक ममदानी ने अपनी ओर से बैठक की पुष्टि नहीं की है. घोर आप्रवासी विरोधी ट्रंप ने ममदानी के दक्षिण एशियाई नाम का मजाक उड़ाया है. अमेरिका के सबसे बड़े शहर को चलाने के लिए मेयर के रूप में मुस्लिम के चुनाव पर न्यूयॉर्क के लिए फेडरल फंड में कटौती करने की धमकी दी है.

ट्रंप ने हाल ही में युगांडा में जन्मे राजनेता ममदानी के नाम का जानबूझकर गलत उच्चारण करते हुए कहा था, “मंदामी, चाहे उसका नाम कुछ भी हो.”

वहीं ममदानी भी इस महीने की शुरुआत में अपनी जीत के बाद विक्ट्री स्पीच के दौरान 79 वर्षीय रिपब्लिकन राष्ट्रपति पर निशाना साधने से नहीं चुकें. ममदानी ने अपनी जोश से भरी समर्थकों की भीड़ के सामने कहा था, “डोनाल्ड ट्रंप, चूंकि मुझे पता है कि आप (यह स्पीच) देख रहे हैं, मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं – वॉल्यूम को और बढ़ाएं!”

बाद में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रपति ने वास्तव में ममदानी को बोलते हुए देखा था.

Related Post

अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया बड़ा ऐलान

Posted by - June 27, 2026 0
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में…

ट्रंप का नया शाही विमान: 3300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार, अंदर से किसी आलीशान होटल से कम नहीं

Posted by - June 20, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के शाही परिवार द्वारा उपहार में दिए गए अत्याधुनिक Boeing 747-8 विमान को…

ब्रिटेन के जल क्षेत्र में घुसा रूसी जहाज, रॉयल एयर फोर्स के पायलट पर दागे लेजर, रक्षा मंत्री ने पुतिन को दी चेतावनी

Posted by - November 22, 2025 0
ब्रिटेन ने रूस को एक जासूसी जहाज को लेकर चेतावनी जारी की। उसने कहा कि जहाज को स्कॉटलैंड के उत्तर…

फूट गया चीन के CPEC का गुब्बारा, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘हम इस कॉरिडोर का लाभ नहीं उठा सके…

Posted by - November 14, 2025 0
पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को…

शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने क्यों याद किया वर्ल्ड वॉर 2? चीन-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा संदेश

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन दौरे पर हैं, जहां उनका बेहद भव्य स्वागत किया गया। बीजिंग में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *