विदेशों में काम करने वाले भारतीयों के लिए तोहफा! RBI लाया ऐसा नियम, जिससे मिनटों में घर पहुंचेगा पैसा

86 0

विदेशों में काम करने वाले लाखों भारतीयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब उन्हें अपने परिवार तक पैसा पहुंचाने के लिए कई दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया प्रस्ताव जारी किया है।

विदेशों में काम करने वाले लाखों भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें अपने परिवार तक पैसे पहुंचने के लिए घंटों या दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया प्रस्ताव जारी किया है, जिसके तहत विदेश से भेजे जाने वाले पैसों को अब पहले से कहीं तेज और आसान तरीके से भारत में लाभार्थियों के खातों में जमा किया जाएगा। इस कदम से भारत की बैंकिंग सिस्टम को ग्लोबल पेमेंट्स के स्टैण्डर्ड के बराबर लाने की कोशिश की जा रही है।

आरबीआई ने अपने पेमेंट विजन 2025 और G20 रोडमैप के तहत यह ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो बैंक विदेश से भुगतान प्राप्त करते हैं, उन्हें विदेशी मुद्रा बाजार के मार्केट आवर के दौरान मिले पैसों को उसी बिजनेस डे पर ग्राहकों के खातों में क्रेडिट करना होगा। अगर पैसे बाजार बंद होने के बाद आते हैं, तो उन्हें अगले वर्किंग डे पर ट्रांसफर करना होगा। फिलहाल भारत में सिर्फ 8-10% विदेशी रेमिटेंस एक घंटे के भीतर लाभार्थी के खाते में पहुंचते हैं, जबकि अमेरिका जैसे देशों में यह आंकड़ा 75% तक है। आरबीआई के इस कदम से भारत की पेमेंट सिस्टम इंटरनेंशनल लेवल पर तेज और भरोसेमंद बनेगी।

क्यों होती है देरी?

अक्सर देरी इसलिए होती है क्योंकि भारतीय बैंक विदेशी बैंकों के नोस्ट्रो खाते के एंड-ऑफ-डे स्टेटमेंट के जरिए पेमेंट की पुष्टि करते हैं। इन खातों में पहले पैसा पहुंचता है और फिर ग्राहक के भारतीय खाते में भेजा जाता है। इस प्रक्रिया में देरी और मैन्युअल चेकिंग के कारण पैसा देर से मिलता है। अब RBI ने सुझाव दिया है कि बैंक अपने नोस्ट्रो खातों का मिलान “near real-time” या अधिकतम हर 30 मिनट में करें। इसके अलावा, आरबीआई ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया है कि वे ‘straight-through automated system’ का उपयोग करें जिससे इंसानी गलती और देरी कम हो सके। साथ ही, बैंक अपने ग्राहकों को रेमिटेंस की स्थिति रीयल-टाइम में देखने के लिए वेबसाइट या ऐप भी उपलब्ध कराए।

RBI का स्पष्ट आदेश

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक ग्राहकों को पैसे की प्राप्ति की जानकारी तुरंत दें। अगर पेमेंट मार्केट आवर के बाद आए तो अगले वर्किंग डे की शुरुआत में सूचना दी जाए। आरबीआई ने बैंकों और अन्य हितधारकों से इस ड्राफ्ट पर 19 नवंबर तक फीडबैक मांगा है। अंतिम सर्कुलर जारी होने के छह महीने बाद ये नए नियम लागू किए जाएंगे।

Related Post

दिल्ली में सिर्फ 11.8 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का मौका, चेक करें लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

Posted by - October 27, 2025 0
डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 फेज-2 के तहत LIG फ्लैट के लिए 1 लाख रुपये बुकिंग अमाउंट रखा…

आइडियाफोर्ज को उन्नत सामरिक ड्रोन के लिए भारतीय सेना से 100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Posted by - November 15, 2025 0
शहर स्थित ड्रोन निर्माता कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारतीय सेना से अगली पीढ़ी के…

ATM मशीन से पैसे निकालने के अलावा कर सकते हैं कई जरूरी काम, बैंक जाने की नहीं रहेगी टेंशन

Posted by - November 6, 2025 0
ATM Services: आज का एटीएम सिर्फ पैसे निकालने का जरिया नहीं रहा, बल्कि एक मिनी बैंकिंग हब बन चुका है.…

अडानी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में 1 ट्रिलियन रुपये का निवेश करेगा: करण अडानी

Posted by - November 14, 2025 0
करण अडानी ने शुक्रवार को कहा कि अडानी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में 1 ट्रिलियन रुपये का निवेश…

गिरावट के साथ शेयर बाजार ने की शुरुआत, सेंसेक्स 84,800 के आस-पास, निफ्टी भी लाल, ये स्टॉक्स फिसले

Posted by - November 26, 2025 0
शुरुआती कारोबार में आज फार्मा, पेंट, ज्वेलरी और बैंकिंग (सरकारी) क्षेत्र में खरीदारी का माहौल है, जबकि बीमा, ऊर्जा, निजी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *