देशभर में 10,389 KM हाई-स्पीड कॉरिडोर मंजूर, राजस्थान सबसे आगे; यूपी-हरियाणा में भी तेज़ी से बन रहे एक्सप्रेसवे

15 0

देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कुल 10,389 किलोमीटर लंबे नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 4,809 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 5,580 किलोमीटर पर तेजी से काम जारी है।

राज्यसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इन परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केंद्र, राज्य सरकारों और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा हाई-स्पीड कॉरिडोर राजस्थान में स्वीकृत किए गए हैं। राज्य में कुल 1,340 किलोमीटर लंबाई के कॉरिडोर मंजूर हुए हैं, जिनमें से 1,192 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है और शेष 148 किलोमीटर पर कार्य जारी है।

इसके अलावा पंजाब में 923 किमी, आंध्र प्रदेश में 893 किमी, उत्तर प्रदेश में 884 किमी, हरियाणा में 839 किमी और गुजरात में 764 किमी लंबाई के हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन राज्यों में भी निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

सरकार ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कई डिजिटल पहल भी शुरू की हैं। ‘भूमि राशि’ पोर्टल और GIS आधारित भूमि अधिग्रहण प्रणाली के जरिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। वहीं ‘परिवेश’ पोर्टल के माध्यम से पर्यावरण एवं वन संबंधी मंजूरियों में तेजी लाई जा रही है।

इसके साथ ही रेलवे से जुड़े रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) की मंजूरी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे परियोजनाओं में होने वाली देरी को कम किया जा सके।

सरकार का कहना है कि हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि लॉजिस्टिक्स लागत में भी कमी आएगी और देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related Post

4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

Posted by - November 1, 2025 0
चीन ने अपने 3 एस्ट्रोनॉट्स को 4 चूहों के साथ में अंतरिक्ष की यात्रा करने भेजा है। चीन इनके माध्यम…

गडकरी का बड़ा फैसला: बस से करेंगे महाराष्ट्र दौरा, पीएम मोदी की अपील का असर दिखा

Posted by - May 14, 2026 0
देश में ईंधन की बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की मुहिम अब सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंचती…

भारत के FCRA कानून पर अमेरिका में क्यों मचा बवाल? ट्रंप की पार्टी के सांसद ने चर्च और ईसाइयों पर हमले का लगाया आरोप

Posted by - August 5, 2026 0
भारत में विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर अब अमेरिका में…

बंगाल में आलू–प्याज के अंतरराज्यीय व्यापार पर लगे प्रतिबंध हटे, किसानों को राहत का दावा

Posted by - May 15, 2026 0
पश्चिम बंगाल में आलू, प्याज समेत कई आवश्यक कृषि उत्पादों के अंतरराज्यीय परिवहन पर लगे प्रतिबंध हटाने की खबर सामने…

बस्तर में सिर्फ जंगल नहीं, मानसून में हंदवाड़ा वॉटरफॉल बन जाता है जन्नत, 150 फीट से गिरता है दूधिया झरना

Posted by - July 13, 2026 0
छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी घनी वादियों, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। लेकिन मानसून के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *