मुंह के छाले के घरेलू नुस्खे

73 0

1. ५० ग्राम देसी घी गर्म करें और उसमे ६ ग्राम कपूर डालकर, उस घी को मुँह में लगाने से छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाते है।
2. मुंह में छाले हो तो खाने में सादा भोजन खाना चाहिए।
3. छालो की समस्या में रात को सोते समय मुंह के अंदर असली घी लगाकर सोना चाहिए, मुह के छाले ठीक हो जाते हैं! यह भी एक लाभदायक देसी नुस्खा है।
4. १० ग्राम हल्दी को एक लीटर पानी में उबाल कर ठंडा होने पर दिन में दो बार गरारे करें।
5. मुंह में छाले हो तो पानी में खाने का सोडा डाल कर पेस्ट बना ले, फिर उस पेस्ट को मुँह के छालों पर लगाये।
6. गरम पानी में नमक डालकर घोल बना ले, फिर उस घोल से मुँह धोये मुँह के छाले ठीक हो जायेंगे।
7. मुंह में छाले विटामिन सी की कमी के कारण भी होते हैं| अतः ऑरेंज जूस, लेमन जूस पीना चाहिए।
8. मुँह के छाले ज्यादा कष्ट दे तो दूध, चीज़ और दही खाने से आराम मिलता है।

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *