बिहार चुनाव: महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी कर सकता है साझा घोषणापत्र, जानें किन वादों को होगा ऐलान

98 0

महागठबंधन अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है. घोषणा पत्र में हर घर नौकरी, जीविका, संविदा कर्मचारियों के वादे, MAA और BETI योजनाएं, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसे वादे शामिल होंगे.

बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन ने साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, साझा घोषणा पत्र पर सभी घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और यह 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जारी किया जा सकता है.

किन वादों को मिल सकती है जगह?

घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की हर घर नौकरी और जीविका, संविदा कर्मचारियों से किए वादे, साथ ही उनकी MAA और BETI योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा, कांग्रेस के चुनावी वादों को भी शामिल किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी घोषणाएं भी साझा घोषणा पत्र में दिखेंगी

तेजस्वी यादव जारी करेंगे घोषणापत्र

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव अन्य घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में इसे जारी करेंगे. गुरुवार को महागठबंधन ने पहले चरण के चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेदों के बीच एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया.

Related Post

शुरुआती रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, महागठबंधन दूसरे नंबर पर

Posted by - November 14, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर, 2025 को शुरू हो रही है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

बिहार चुनाव: 12 सीटों पर आपस में लड़ रहे महागठबंधन के नेता, जानें यहां 2020 में कौन जीता था, अब किसका पलड़ा भारी?

Posted by - November 3, 2025 0
महागठबंधन के नेता 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ तीन सीटें ऐसी…

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: फीस रेगुलेशन बिल, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई अहम मंजूरियां

Posted by - August 6, 2026 0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और…

राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले: UCC बिल मंजूर, प्रमोशन में 2 साल की छूट और पुत्रवधू को अनुकंपा नियुक्ति

Posted by - August 13, 2026 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों, महिलाओं, ग्रामीण जल आपूर्ति और यूनिफॉर्म…

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह BJP से निलंबित, बिहार चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Posted by - November 15, 2025 0
नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद पूर्व केंद्रीय ऊर्जा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *