29 साल के अनिल कुमार बोला ने UAE लॉटरी में जीता 240 करोड़ का जैकपॉट, जानें इतनी बड़ी रकम कैसे करेंगे खर्च

93 0

अनिल अब रातोंरात अरबपति बन गए हैं।उन्होंने यूएई में बड़ा जैकपॉट जीत लिया है। उन्होंने इस रकम को खर्च करने का भी प्लान बनाया है, पढ़ें पूरी खबर

वो कहते हैं ना जब ऊपर वाला देता है तो झप्पर फाड़कर देता है। 29 साल के अनिल कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, अबूधाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोला ने यूएई लॉटरी में DH 100 मिलियन (240 करोड़ रुपये से ज्यादा) का जैकपॉट जीता है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक- 18 अक्टूबर को आयोजित 23 वें लकी डे ड्रॉ #251018 में यह शानदार इनाम जीता। अब इसके साथ ही यूएई में अनिल भी नए अरबपति बन गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी बड़ी रकम को कैसे खर्च करेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर सोच ही रहा हूं कि इसे सही जगह इंवेस्ट करूं और सही तरीके से खर्च करूं।बेशक इस जैकपॉट को जीतने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे पास पैसा है। अब मैं अपनी सोच के हिसाब से काम करना चाहता हूं। मैं कुछ बड़ा करना चाहता हूं।

सुपरकार खरीदना चाहते हैं अनिल, परिवार को लाएंगे यूएई

अनिल ने आगे कहा कि वह एक सुपरकार खरीदना चाहते हैं। साथ ही इस पल का जश्न किसी शानदार रिसॉर्ट या 7 स्टार होटल में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को यूएई ले जाना चाहता हूं और उनके साथ रहकर पूरी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत छोट-छोटे सपनों और पलों में खुश रहते हैं। मैं उनका हर सपना पूरा करना चाहता हूं।

अनिल कुमार ने DH100 मिलियन का जैकपॉट जीतने के एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि वे उस रात अकेले भाग्यशाली नहीं थे। इसी ड्रॉ में 10 प्रतिभागियों ने भी 100000 दिरहम (24 लाख रुपये) जीते। आयोजकों ने इसे यूएई लॉटरी के लिए माइलस्टॉन मॉमेंट बताया।  इसकी लॉन्चिंग से अब तक यूएई लॉटरी Dh100,000 के 200 से ज्यादा विजेता रहे हैं और 1 लाख से ज्यादा को कुल 147 मिलियन दिरहम (324 करोड़ से ज्यादा) के पुरस्कार वितरित किए गए हैं। यूएई लॉटरी के कमर्शियल गेमिंग निदेशक स्कॉट बर्टन ने अनिल कुमार को बधाई दी। बर्टन के मुताबिक- ये बड़ा ईनाम न केवल उनके पूरे जीवन को बदल देगा बल्कि लॉटरी के गेम में भी बड़ी उपलब्धि है।

Related Post

चीन दे रहा ‘आराम’ से लेटकर बादल देखने की नौकरी, Gen Z को हर महीने मिलेगी 8.5 लाख रुपये की सैलरी

Posted by - August 8, 2026 0
अगर आपसे कोई कहे कि आपको हर दिन एक खूबसूरत पहाड़ पर आराम से बैठकर या लेटकर आसमान में तैरते…

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, इस खास देश को किया G-20 2026 सम्मेलन से बाहर, नहीं भेजेंगे निमंत्रण

Posted by - November 27, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसला किया है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले साल अमेरिका में होने वाले G-20 2026…

खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”?

Posted by - December 30, 2025 0
खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”? ढाका: बांग्लादेश…

मलेशिया के तट पर डूबा 300 प्रवासियों को म्यांमार ले जा रहा जहाज, सिर्फ 10 लोगों की बच सकी जान; सैकड़ों लापता

Posted by - November 10, 2025 0
मलेशिया और थाईलैंड के तट पर एक जहाज डूब जाने से बड़ा हादसा हुआ है। इस जहाज में 300 से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *