क्या भगवान आपसे खुश हैं? प्रेमानंद महाराज ने बताया मन के भावों से पहचानने का सही तरीका

75 0

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि भगवान की प्रसन्नता किसी पूजा या दान से नहीं, बल्कि अच्छे कर्म, सच्चे मन और भक्ति से मिलती है। जब मन शांत हो, दूसरों के लिए दया का भाव हो और सत्य का मार्ग अपनाने की इच्छा जागे – तो समझिए भगवान हमसे खुश हैं।

हर इंसान चाहता है कि भगवान हमेशा उसके साथ रहें, उसकी रक्षा करें और जीवन में सुख-शांति बनी रहे। लोग तरह-तरह से पूजा, भक्ति, दान और साधना करते हैं ताकि भगवान प्रसन्न रहें. लेकिन कई बार मन में एक सवाल उठता है कि क्या सच में भगवान हमसे खुश हैं? या कहीं ऐसा तो नहीं कि वे हमसे नाराज हैं? यह सवाल हर उस व्यक्ति के मन में आता है जो ईश्वर पर विश्वास रखता है. वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने इस प्रश्न का बड़ा ही सरल और सटीक उत्तर अपने एक प्रवचन में दिया। उन्होंने बताया कि भगवान की प्रसन्नता किसी बाहरी चीज से नहीं, बल्कि हमारे अंदर के भाव और कर्मों से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि भगवान को खुश करने के लिए दिखावे की जरूरत नहीं, बल्कि सच्चे मन, सही आचरण और प्रेम से जुड़ना जरूरी है. उनके अनुसार, जब इंसान का मन अच्छा बनने लगता है और उसका झुकाव भलाई की ओर होता है, तो समझ लेना चाहिए कि भगवान प्रसन्न हैं।

 

खुश होने के संकेत

1. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान की प्रसन्नता का पता बाहरी संकेतों से नहीं, बल्कि अपने अंदर झांककर लगाया जा सकता है। जब हमारे विचार साफ होने लगें, मन में दूसरों के लिए प्रेम और करुणा आने लगे, तब जान लेना चाहिए कि भगवान हमसे खुश हैं।

2. उन्होंने कहा कि जब हमें संतों की संगत अच्छी लगने लगे, धार्मिक बातें सुनने में आनंद आने लगे और मन बुरे कामों से खुद ही दूर भागने लगे, तो यह भगवान की कृपा का संकेत है। जब हमें किसी गरीब या पशु-पक्षी की मदद करके सुकून मिले, तो समझिए भगवान हमारे दिल में बस चुके हैं।

1. महाराज जी के अनुसार, भगवान तब प्रसन्न रहते हैं जब हम उनके बताए रास्ते पर चलें। अगर हमारे जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और नम्रता बढ़ने लगे, तो यह साफ संकेत है कि ईश्वर हमसे खुश हैं ।

Related Post

Temple of Hanging Pillars: हवा में लटके रहते हैं इस शिव मंदिर के खंभे, टेंपल की नक्काशी देखने लायक, महाभारत और रामायण काल से है संबंध

Posted by - October 30, 2025 0
Veerabhadra Swamy Temple: वैसे तो भारत में भगवान शिव के कई मंदिर हैं लेकिन एक ऐसा मंदिर है, जो अपने…

श्री कृष्ण ने पूरी की थी इन 4 योद्धाओं की सबसे कठिन अंतिम इच्छा – महाभारत प्रसंग

Posted by - December 6, 2018 0
नमस्कार दोस्तों, आपका एक बार फिर से स्वागत है भक्ति प्रवाह टीवी में, आज की चर्चा में हम आपको बताएँगे,…

महाकाल मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड, आय 144 करोड़ के पार; लड्डू प्रसादी और चढ़ावे से बढ़ी कमाई

Posted by - June 24, 2026 0
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था ने आय का नया रिकॉर्ड बना दिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *