‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, डबल डिजिट से खुला खाता, पहले दिन ही फिल्म ने की धुआंधार कमाई

93 0
मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. 15 साल बाद इस फिल्म का एक बार फिर दर्शक लुत्फ उठा रहे हैं. फर्क यह है कि यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का री-एडिटेड वर्जन है. दोनों को जोड़कर एक मूवी बनाई गई है और फिर उसे रिलीज किया गया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली: द एपिक’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानिए पहले दिन इस मूवी में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘बाहुबली: द एपिक‘ का बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई से खाता खुला है. पहले दिन फिल्म ने भारत 10.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म की तेलुगु में 63.63, हिंदी में 12.04, तमिल: में 15 और कन्नड़ में 11.49 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है. भारत में यह मूवी तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है.

3 घंटे 45 मिनट लंबी है फिल्म

री-एडिटेड वर्जन लगभग 3 घंटे 45 मिनट लंबा है, जिसमें कई हिस्सों को ट्रिम किया गया है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तामन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में नजर आते हैं. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें माहिष्मति साम्राज्य की दुनिया को बयां किया गया है. ‘बाहुबली: द एपिक’ सत्ता की लड़ाई की कहानी बताती है और इसमें प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया है.

Related Post

‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीज़र रिलीज़: खाने में कीटनाशकों के खतरनाक सच से उठेगा पर्दा

Posted by - June 26, 2026 0
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ का दमदार टीज़र…

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर रिलीज, भठकंडी में निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा मनोरंजन का डोज

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Gram Chikitsalay के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Prime Video की इस लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में…

71 साल के एक्टर ने बाइक पर दिखाया स्टंट, गुजरात पुलिस को लेनी पड़ी खबर, वायरल हो रहा वीडियो

Posted by - October 31, 2025 0
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन टीकू तलसानिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे बाइक पर खड़े होकर स्टंट…

46 साल बाद भी अमर है ‘कर्ज’ का गिटार म्यूजिक, जानिए कौन थे ‘एक हसीना थी’ की धुन के पीछे के जादूगर

Posted by - June 15, 2026 0
हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शुमार Karz को रिलीज हुए 46 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके गाने और…

83 की उम्र में भी नहीं थमे अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, फैंस के लिए लिखा खास ब्लॉग

Posted by - June 13, 2026 0
बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan 83 साल की उम्र में भी अपनी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति समर्पण से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *