उत्तराखंड अल्ट्रा रन मैराथन: 14,000 फुट की ऊंचाई पर आदि कैलाश परिक्रमा दौड़ क्यों खास, जानिए

91 0

अल्ट्रा रन में 15 से 60 साल की उम्र के 580 से अधिक धावकों ने भाग लिया. 20 से अधिक एथलीटों को चिकित्सकों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में दौड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

पिथौरागढ़:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 14,000 फुट की उंचाई पर स्थित पौराणिक और आध्यात्मिक स्थल आदि कैलाश में रविवार को राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन किया गया. इसमें 22 राज्यों के धावकों ने भाग लिया. 60 किलोमीटर लंबी ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ का प्रारंभ कड़कड़ाती सर्दी में तड़के पांच बजे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जोलिंगकोंग से किया.  मनीला गूंजी से पांच, दस, इक्कीस, बयालीस किलोमीटर की मैराथन दौड़ शुरू हुई. इस दौरान स्थानीय जड़ी बूटी व्यंजन तथा विभिन्न प्रकार के सरकारी स्टॉल भी लगाए गए. एथलीटों ने ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे लगाते हुए दौड़ शुरू की.

पीएम मोदी का विजन

इस अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है. नौ नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस है. इस मौके पर टम्टा ने कहा, ”यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से लिए गए निर्णय का परिणाम है, जिन्होंने सर्दियों में वीरान पड़े रहने वाले इस आदि कैलाश क्षेत्र को स्थानीय लोगों, साहसिक खेलप्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए साल भर जीवंत बना दिया.” टम्टा ने कहा कि यह सीमावर्ती गांवों में वर्ष भर जीवंत आर्थिक गतिविधियां चलाने के प्रधानमंत्री के विजन की सफलता है. इस आयोजन से उच्च हिमालय के इस बर्फीले क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन की शुरुआत होगी और लोग साल भर यहां आएंगे.

580 से अधिक धावकों ने भाग लिया

केंद्रीय मंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सेना, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने देश भर से अल्ट्रा रन मैराथन में भाग लेने आए एथलीटों के लिए गुंजी में ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं की. प्रदेश के पर्यटन सचिव धीरज गर्बयाल ने बताया कि शून्य से नौ डिग्री से लेकर 14 डिग्री नीचे तापमान में आयोजित की गयी अल्ट्रा रन में 15 से 60 साल की उम्र के 580 से अधिक धावकों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि 20 से अधिक एथलीटों को चिकित्सकों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में दौड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.

पर्यटन को नई दिशा देगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन के सफल आयोजन पर सभी धावकों, आयोजनकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन और खेल संस्कृति को नयी दिशा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा, ”यह आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है. आदि कैलाश जैसे पवित्र व आध्यात्मिक धाम में आयोजित यह ऐतिहासिक अल्ट्रा रन न केवल साहस और समर्पण की मिसाल है, बल्कि यह सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन और खेल संस्कृति को नई दिशा देगा.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और उनके द्वारा आदि कैलाश के भ्रमण से संपूर्ण क्षेत्र में पर्यटन और आध्यात्मिक गतिविधियों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है.

Related Post

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: फीस रेगुलेशन बिल, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई अहम मंजूरियां

Posted by - August 6, 2026 0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और…

राजस्थान को मिली 1150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 8 जिलों में शुरू होगी आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा

Posted by - June 20, 2026 0
राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल…

नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Posted by - December 30, 2025 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये…

Anta Bypoll Result 2025: मंत्री होटलों में रहे, कार्यकर्ता ‘मुंह दिखाई’ में व्यस्त! अंता में BJP की हार का सबसे बड़ा कारण, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Posted by - November 15, 2025 0
Pramod Jain Bhaya Won Anta By Election: प्रमोद भाया के सामने बीजेपी की रणनीति कारगर नहीं रही. सियासी जानकार अंता…

FCRA और परिसीमन बिल पर अगले हफ्ते संसद में घमासान! BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Posted by - August 7, 2026 0
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा सप्ताह सरकार और विपक्ष के बीच लगातार जारी गतिरोध के साथ समाप्त हुआ। हालांकि…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *