कैसे बदल रही बिहार की तस्वीर…कहलगांव की जनसभा में सीएम नीतीश ने बताया

88 0

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारे शासन में हर वर्ग का विकास हुआ है. चाहे बिजली हो, शिक्षा, स्वास्थ्य या कानून-व्यवस्था हर क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है. पहले जो हालत थी, वह अब अतीत की बात हो चुकी है.

भागलपुर:

 

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कहलगांव में एनडीए प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के समर्थन में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी, तब बिहार की स्थिति बेहद ही खराब थी. उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे और चारों ओर अपराध और अराजकता का माहौल था. हमने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने का किया और राज्य में शांति व भाईचारे का माहौल तैयार किया.”

बिहार की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले के शासन में भय और असुरक्षा का माहौल था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से अलग है. उन्होंने कहा, “अब चाहे लड़का हो या लड़की, बुजुर्ग हो या जवान सभी निर्भय होकर अपने काम के लिए कहीं भी जा सकते हैं.” सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमने राज्यभर में सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों को बनवाने का काम किया है. इससे बिहार की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है.” इसके साथ ही सीएम ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर भी बात की.

शिक्षा और शिक्षकों पर क्या बोले सीएम

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाते थे. हमने स्कूलों में सुधार किया और भोजन योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना जैसी पहल शुरू कीं, जिससे खासकर लड़कियों की शिक्षा में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई. हमने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई है. बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू की. जहां पहले चरण में 28,976 शिक्षक शामिल हुए थे. अब तक तीन चरणों की परीक्षा पूरी हो चुकी है, जिसमें 2 लाख 62 हजार से अधिक नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं. कुल 5 लाख 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में काम हो रहा है.

Related Post

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026: आज से शुरू भर्ती परीक्षा, नकल रोकने के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम

Posted by - July 12, 2026 0
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा-2026 आज, 12 जुलाई से शुरू…

UP बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी: मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण पर होगी नजर

Posted by - December 17, 2025 0
UP Cabinet Reshuffle: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है. इसमें कई चौंकाने वाले…

उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप उत्तराखंड के रजत जयंती कार्यक्रम पर बोलते…

पहले अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है… बिहार की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर बोले सम्राट चौधरी

Posted by - November 3, 2025 0
बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को लेकर कहा कि आज फैक्‍ट्री लगना शुरू हुआ है, क्‍योंकि इसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *