पहले अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है… बिहार की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर बोले सम्राट चौधरी

84 0

बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को लेकर कहा कि आज फैक्‍ट्री लगना शुरू हुआ है, क्‍योंकि इसे ट्रैक पर लाया गया है. पहले तो अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है. उन्‍होंने कहा कि बड़े से बड़े लोगों को भी जेल के अंदर डालने का काम किया गया.

पटना :

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनता के बीच हैं. पहले चरण के मतदान में फिलहाल बहुत कम वक्‍त बचा है और ऐसे में विभिन्‍न दलों के नेता जनता को अपनी बातों से लुभाने में जुटे हैं. बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर कहा कि पहले अपराधी घूमते थे और आज कानून काम करता है. उन्‍होंने दावा किया कि बिहार की कानून व्‍यवस्‍था को कोई चैलेंज नहीं कर सकता है. साथ ही कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में विकास हुआ है.

बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को लेकर कहा कि आज फैक्‍ट्री लगना शुरू हुआ है, क्‍योंकि इसे ट्रैक पर लाया गया है. पहले तो अपराधी घूमते थे, आज कानून काम करता है. उन्‍होंने कहा कि बड़े से बड़े लोगों को भी जेल के अंदर डालने का काम किया गया.

नीतीश कुमार ने सुशासन स्‍थापित किया: चौधरी 

चौधरी ने कहा, “बिहार में सुशासन नीतीश कुमार जी ने स्‍थापित किया है. बिहार में ऐसी व्‍यवस्‍था थी कि दरभंगा में कोई रात 12 बजे के बाद नहीं निकलता था, पहले लोग इंतजार करते थे कि सुबह होगी तो 5 बजे पटना जाएंगे लेकिन आज नीतीशजी और मोदीजी ने ऐसी व्‍यवस्‍था की है कि रात के 12 बजे भी कोई इमरजेंसी पड़ जाए तो पटना निकलने में कोई रोक नहीं सकता है.”

उन्‍होंने कहा, “कोई कानून व्‍यवस्‍था को चैलेंज नहीं कर सकता है. हमारी पुलिस काम कर रही है.”

डेढ़ लाख किमी सड़कों का जाल बिछाया: चौधरी 

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया. पूरे बिहार में जहां 8 हजार किमी सड़कें थीं, आज नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में बिहार में डेढ़ लाख किमी सड़कें बनाने का काम किया है.

Related Post

आधी रात कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के घर छापेमारी से हड़कंप, बेडरूम तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 3, 2025 0
विधायक के मुताबिक, आधी रात को भारी संख्या में पुलिस बल विधायक संतोष मिश्रा के आवास पर पहुंची थी. पुलिसकर्मियों…

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है.…

FCRA और परिसीमन बिल पर अगले हफ्ते संसद में घमासान! BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Posted by - August 7, 2026 0
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा सप्ताह सरकार और विपक्ष के बीच लगातार जारी गतिरोध के साथ समाप्त हुआ। हालांकि…

कांग्रेस का डीएनए ही भारत विरोधी’, मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देने पर भड़की बीजेपी

Posted by - November 21, 2025 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी पुरस्कार को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। बीते बुधवार कांग्रेस की संसदीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *