मैं युवा हूं, मुस्लिम हूं… न्यूयॉर्क में ‘धूम’ मचाने वाले ममदानी की ट्रंप को खुली ललकार

86 0

Zohran Mamdani vs Donald Trump: न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को सीधे चुनौती दी है.

न्यूयॉर्क:

न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और पहले दक्षिण एशियाई मेयर बनते ही भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे ललकारा है. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क हमेशा प्रवासियों का शहर रहेगा. न्यूयॉर्क को उसकी परंपराओं और मूल्यों ने जिताया है. ममदानी ने पंडित नेहरू का जिक्र भी अपने पहले भाषण में किया. ट्रंप ने प्रवासियों के खिलाफ कठोर आव्रजन नीतियों का ऐलान कर उन्हें बाहर निकालने का अभियान छेड़ा था. माना जा रहा है कि प्रवासियों की यही नाराजगी ममदानी के लिए लहर का काम कर गई. वहीं रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ये चुनाव ट्रंप पर न होना और शटडाउन, दो वजहें, जिस कारण हमें हार मिली है. चुनावी विश्लेषकों का ऐसा कहना है.

प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की नीतियों पर हमला बोलते हुए ममदानी ने कहा, उम्मीदें जिंदा हैं और मेरी जीत इसका उदाहरण है. हमने जुल्मों के खिलाफ वोट किया. हमने निराशा और मायूसी को पछाड़ते हुए वोट किया. यह चुनाव में बड़े पैमाने पर फंडिंग के खिलाफ हमारे छोटे विचारों की जीत है.

 

“अगर कोई डोनाल्ड ट्रंप द्वारा धोखा खाए देश को यह दिखा सकता है कि उन्हें कैसे हराया जाए, तो वह शहर है जिसने उन्हें जन्म दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मेरे चार शब्द हैं, ‘अपनी आवाज को मजबूत करो. राष्ट्रपति की नीतियों को लोगों ने नकार दिया है.”

                                                                                                                                                                                                                                     जोहरान ममदानी

                                                                                                                                                                                                                                                                                                      न्यूयॉर्क मेयर
न्यूयॉर्क सिटी के निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि हमने भविष्य की उम्मीदों को चुनाव है. यह हर न्यूयॉर्क वासी की जीत है, जिन्होंने वोट किया है और जो आज की नीतियों को बहुत ज्यादा निर्मम मानते हैं और उम्मीदों की लौ, जिनके दिलों में आज भी जिंदा है. हमने आंसुओं के साथ जवाब दे दिया है. हमने स्पष्ट आवाज में ऐसी नीतियों का जवाब दिया है.
न्यूयॉर्क की जनसंख्या करीब 85 लाख है, इसमें करीब 8 लाख भारतीय मूल के हैं. न्यूयॉर्क को वैसे ही प्रवासियों के सपनों का शहर कहा जाता है, जहां 33 लाख के करीब प्रवासी रहते हैं.

Related Post

पेरिस के “लुव्र संग्रहालय” में दिनदहाड़े नेपोलियन बोनापार्ट के आभूषणों की चोरी का मामला, कई संदिग्ध गिरफ्तार

Posted by - October 27, 2025 0
फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित लुव्र म्यूजियम में नेपोलियन बोनापार्ट से जुड़े अहम आभूषणों को चोरी करने वाले 2…

अमेरिकी सीनेट ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ ट्रम्प के टैरिफ़ समाप्त करने वाला विधेयक पारित किया

Posted by - October 29, 2025 0
रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

दोस्त-दोस्त ना रहा! ईरान MoU और लेबनान हमलों से अमेरिका-इजरायल रिश्तों में बढ़ी तल्खी

Posted by - June 19, 2026 0
मध्य पूर्व की बदलती भू-राजनीति के बीच अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव खुलकर सामने आने लगा है। लंबे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *